अमूल और मदर डेयरी का दूध 2 रु. महंगा:नए दाम आज से लागू

Updated on 17-08-2022 07:19 PM

अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई दरें 17 अगस्त यानी आज से लागू हो गई है। इससे पहले मार्च में कीमतें बढ़ाई गईं थीं। 500 मिली अमूल गोल्ड की कीमत 31 रुपए और अमूल शक्ति की कीमत 28 रुपए हो गई है। मदर डेयरी के भी फुल क्रीम दूध की कीमत 59 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

कीमतों में इजाफे से पहले अमूल गोल्ड 30 रुपए प्रति 500 ml, अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 ml, और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 ml में मिलता था। वहीं मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत अभी 59 रुपए प्रति लीटर थी। टोंड दूध 49 रुपए, डबल टोंड दूध 43 रुपए और गाय के दूध की कीमत 51 रुपए थी। अब लोगों को प्रति लीटर पर दो रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।पशु चारा महंगा होने से कीमतों में बढ़ोतरी

अमूल ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण ऑपरेशन कॉस्ट और मिल्क प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़ोतरी को बताया है। पिछले साल की तुलना में पशु के चारे की कीमत लगभग 20% बढ़ी है। इनपुट कॉस्ट और पशु आहार में इजाफे को देखते हुए अमूल फेडरेशन से जुड़े दुग्ध संघों ने भी पिछले साल की तुलना में किसानों के दूध खरीद मूल्य में 8-9% की बढ़ोतरी की है।

एक रुपए में से 80 पैसे मिल्क प्रोड्यूसर्स को
अपनी पॉलिसी के तहत अमूल कंपनी मिल्क प्रोड्यूसर्स को ग्राहकों से मिलने वाले हर 1 रुपए में से 80 पैसे पेमेंट करता है। प्राइस इम्प्रूवमेंट से मिल्क प्रोड्यूसर्स को मदद मिलेगी और उन्हें अधिक दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा। इस इजाफे के साथ दूध की कीमतें मार्च से लेकर अब तक 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं।

मदर डेयरी और अमूल लीडिंग ब्रांड

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर मार्केट में लीडिंग मिल्क सप्लायर में से एक है और प्रति दिन 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध पॉली पैक और वेंडिंग मशीनों के माध्यम से बेचती है। वहीं अमूल भी देश का लीडिंग ब्रांड है जिसके मालिक लाखों किसान हैं। गुजरात के दो गांवों से 75 साल पहले 247 लीटर दूध से शुरू हुआ सफर आज 260 लाख लीटर पर पहुंच गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.