अभी बच्चा है मेडिकल साइंस : रामदेव

Updated on 04-08-2022 10:21 PM

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में चल रहे जड़ी बूटी के कार्यक्रम में योगगुरु बाबा रामदेव ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का हवाला देते हुए मेडिकल साइंस पर एक बार फिर निशाना साधा है। कोरोना वैक्सीन को बाबा रामदेव ने मेडिकल साइंस की विफलता बताया है।

बाबा रामदेव ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना की डबल वैक्सीन डोज भी लगवा ली और बूस्टर डोज लगाने के बाद भी उनको कोरोना हो गया है। उन्होंने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कहते हैं हम दुनिया के शहंशाह हैं, सर्व शक्तिमान हैं। हमसे बड़ा कोई नहीं है। ये मेडिकल साइंस की विफलता दिखा रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस अभी बच्चा है।

स्वामी रामदेव ने योगपीठ में अंतरराष्ट्रीय जड़ी-बूटी सम्मेलन के तीसरे दिन कहा कि दुनिया फिर जड़ी बूटी की ओर वापस आएगी। उन्होंने ने कहा कि करोड़ों व्यक्तियों ने अपनी गृहवाटिका में तुलसी, एलोवेरा और गिलोय को स्थान दिया है, जो उन्हें स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान कर रहा है। दुनिया जड़ी-बूटी की ओर अवश्य लौटेगी। गिलोय पर रिसर्च करें और दवाइयां बनाएं तो भारत विश्व में बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.