बलौदाबाजार जिले में मनाया गया मलेरिया दिवस

Updated on 26-04-2025 12:34 PM

बलौदाबाजार। कलेक्टर  दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आमजन को मलेरिया रोग के प्रति रैली, परिचर्चा के माध्यम से जागरूक करते हुए रोग से बचाव का संदेश दिया गया।

विकासखंड कसडोल में मलेरिया केस की अधिकता को देखते हुए  जिला तथा ब्लॉक कार्यालय के समन्वय से  वनांचल ग्राम बलदाकछार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, बीपी, शुगर, सिकलिन, एच बी तथा नेत्र जांच की गई तथा आयुष्मान कार्ड भी बनाये गए।इसके साथ ही समुदाय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रैली के माध्यम से मितानिनों द्वारा ग्रामीणों को रोग के सम्बंध में बताते हुए आसपास साफ-सफाई रखने, मच्छर दानी लगाने की अपील की गई।

सीएमएचओ डॉ.राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस वर्ष का थीम  मलेरिया हमारे साथ समाप्त हो जाए-पुनः निवेश करें, पुनः कल्पना करें, पुनः प्रज्वलित करें है।

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ अभिजीत बैनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में वर्ष 2024 में कुल 219 मलेरिया के प्रकरण मिले हैं जिसमें कसडोल में 189, बलौदा बाजार में 14, पलारी में 11, भाटापारा में 5 तथा सिमगा में शून्य केस दर्ज किए गए। विकासखण्ड कसडोल के वनांचल क्षेत्र मलेरिया के लिए ज्यादा संवेदनशील है। जिले का कुल वार्षिक परजीवी सूचकांक 0.15 है। कसडोल का कुल वार्षिक परजीवी सूचकांक 0.67 है।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. रवि शंकर अजगल्ले, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक मनोज मिश्रा, सरोजिनी साहू, एम.एल.टी. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मितानिन प्रशिक्षिका सहित मितानिन उपस्थित रहे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.