देश के प्रमुख शेयर बाजार

Updated on 04-08-2022 08:42 PM

देश के प्रमुख शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। बीएसई को चालू वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में मुनाफा 23 फीसदी घटकर 40 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले समान तिमाही में स्टॉक एक्सचेंज ने 51.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ (मुनाफा) 23 फीसदी घटकर 40 करोड़ रुपये रह गया है। हालांकि, एक साल पहले समान तिमाही में बीएसई को 51.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसी तरह आलोच्य अवधि में स्टॉक एक्सचेंज की कुल आय 6.4 फीसदी बढ़कर 197.7 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 185.7 करोड़ रुपये रही थी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक उसके पंजीकृत निवेशक खातों की कुल संख्या अब 11 करोड़ से ज्यादा हो गई है। बीएसई ने बताया कि इसमें वृद्धि जारी है। पिछले दो साल में यह संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। गौरतलब है कि बीएसई देश ओर एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। इसकी स्थापना साल 1875 में हुई थी, जिसकी पहुंच 417 शहरों तक है। बीएसई शेयर बाजार के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.