बांग्लादेश की सेना में बड़ा फेरबदल, तारिक रहमान ने मजबूत की आर्मी पर पकड़, यूनुस के करीबियों की छुट्टी

Updated on 23-02-2026 12:29 PM
ढाका: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के जाने के बाद देश की सेना में बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। इन बदलावों का मकसद तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार को मजबूती और स्थिरता प्रदान करना है। सूत्रों का कहना है कि सेना में बड़े फेरबदल के तहत बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) के करीबी माने जाने वाले जनरलों ने अहम भूमिकाएं संभाली हैं। माना जा रहा है कि इस कदम से बांग्लादेश की सेना पर तारिक रहमान का असर मजबूत होगा। इसके साथ ही मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से जुड़े अधिकारियों को किनारे किया जाने लगा है।

बांग्लादेश के अखबार प्रथम आलो की वेबसाइट के अनुसार, सेना में टॉप लेवल पर कई जरूरी पोस्ट में फेरबदल किया गया है। सबसे अहम नियुक्ति आर्मी हेडक्वार्टर में चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CGS) के तौर पर है। लेफ्टिनेंट जनरल एमडी मैनुर रहमान को इस पद पर लाया गया है। वे इसके पहले आर्मी ट्रेनिंग एंड डॉक्ट्रिन कमांड में थे।

यूनुस के करीबी जनरल की छुट्टी

मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में आर्म्ड फोर्सेज डिवीजन (AFD) के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल एसएम कमरुल हसन की छुट्टी कर दी गई है। उन्होंने AFD से हटाकर विदेश मंत्रालय में एंबेसडर बना दिया गया है। यूनुस शासन के दौरान कमरुल हसन पाकिस्तान का दौरा करने वाले पहले टॉप अधिकारी थे। हसन की जगह 24 इंफेंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिस कमांडिंग (GOC) मेजर जनरल मीर मुशफिकुर रहमान को लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर प्रमोट करके आर्म्ड फोर्सेज डिवीजन का प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। मुशफिकुर रहमान को BNP का करीबी माना जाता है।

भारत में तैनात जनरल को वापस बुलाया

भारत में बांग्लादेश दूतावास में तैनात डिफेंस एडवाइजर ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद हफीजुर रहमान को वापस बुला लिया गया है। उन्हें मेजर जनरल के पद पर पदोन्नति देकर 55 इन्फेंट्री डिवीजन का जीओसी बनाया गया है। 55 इन्फेंट्री डिवीजन के मेजर जनरल जेएम इमदादुल इस्लाम को ईस्ट बंगाल रेजिमेंट सेंटर EBRC) का कमांडेट बनाया गया है। वहीं, EBRC में तैनात मेजर जनरल फिरदौस मलिक को 24 इन्फेंट्री डिवीजन का GOC बनाया गया है।

आर्मी इंटेलिजेंस में अहम बदलाव

इसके अलावा आर्मी इंटेलिजेंस विंग में भी एक बड़ा अहम बदलाव हुआ है। प्रथम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ डिफेंस इंटेलिजेंस (DGFI) के महानिदेशक (DG) मोहम्मद जहांगीर आलम को विदेश मंत्रालय में भेजा गया है। उनकी जगह पर ब्रिगेडियर जनरल कैसर राशिद चौधरी को मेजर जनरल के पद पर प्रमोट करके DGFI का डीजी बनाया गया है। यह मिलिट्री इंटेलिजेंस को ठीक करने और अंदरूनी खतरों पर ध्यान देने की कोशिश का संकेत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
Advt.