मैनपुरी : चुनावी मैदान में सपा ने हर बार रचा जातिगत चक्रव्यूह, जानें चारों सीटों का हाल

Updated on 10-02-2022 06:29 PM

#सपा ने मैनपुरी और करहल यादव बाहुल्य क्षेत्र के चलते हर बार यादव प्रत्याशी ही मैदान में उतारा। अब तक के चुनावों में करहल सीट पर केवल एक बार वर्ष 2002 में सपा को हार का सामना करना पड़ा।#

मैनपुरी ( ई एम एस )विधानसभा के चुनावी मैदान में सपा ने हर बार मैनपुरी की चारों सीटों पर जातिगत चक्रव्यूह की रचना की। इसी चक्रव्यूह का नतीजा रहा कि अधिकांश सीटों पर जहां सपा की बादशाहत लगातार कायम रही। वहीं अन्य सीटों पर भी हर बार बाजी पलटती रही।  इस बार भी सपा इसी चक्रव्यूह के सहारे बिसात बिछा चुकी है। ये व्यूह रचना कितनी कारगर साबित होगी यह परिणाम आने पर पता चलेगा। मैनपुरी जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं, इसमें मैनपुरी सदर, भोगांव, किशनी और करहल शामिल हैं। मैनपुरी और करहल सीटें जहां यादव बाहुल्य हैं तो वहीं भोगांव सीट शाक्य और किशनी सीट अनुसूचित जाति बाहुल्य है। 1992 में मुलायम सिंह यादव ने अपनी पार्टी बनाई, जिसे उन्होंने समाजवादी पार्टी नाम दिया। पार्टी अपनी थी तो अपनी कर्मभूमि में परचम लहराने से मुलायम सिंह यादव पीछे नहीं रहे। पहली बार में उन्होंने तीन सीटें सपा के खाते में शामिल करा लीं। इसी चुनाव से उन्होंने मैनपुरी के सियासी कुरुक्षेत्र की पूरी किलेबंदी भांप ली थी। इसके बाद उन्होंने हर चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जातिगत चक्रव्यूह की रचना की और मैनपुरी की सीटों पर अपनी बादशाहत कायम रखी। 
मैनपुरी-करहल से यादव प्रत्याशी ही उतारा
मैनपुरी और करहल में हर बार यादव बाहुल्य क्षेत्र के चलते यादव प्रत्याशी ही सपा ने मैदान में उतारा। इसका फायदा भी सपा को मिला। अब तक के चुनावों में करहल सीट पर केवल एक बार वर्ष 2002 में सपा को हार का सामना करना पड़ा। वहीं मैनपुरी सीट पर हार-जीत का सिलसिला जारी रहा। भोगांव की अगर बात करें तो यहां शाक्य मतदाताओं का दबदबा है। ऐसे में यहां भी सपा ने शाक्य प्रत्याशी पर ही भरोसा जताया। इस बार भी सपा से आलोक शाक्य मैदान में हैं। केवल 1993 में भोगांव सीट से उपदेश सिंह चौहान को सपा ने टिकट दिया था, और वह जीतकर भी आए थे। अब सपा की विरासत मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव के हाथ में है। वे भी पिता की ही राजनीतिक युद्धनीति पर कायम हैं। अब देखना ये है कि इस बार ये नीति जीत दिलाने में कितनी सहायक साबित होती है। 
सुरक्षित सीट किशनी पर बनी रही बादशाहत
चुनाव आयोग द्वारा किशनी विधानसभा सीट को सुरक्षित घोषित किया गया है। सपा के गठन के बाद कुल छह बार अब तक चुनाव हुए हैं, जबकि सातवीं बार चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में यहां अनुसूचित जाति के प्रत्याशी पर दांव लगाकर सपा ने आज तक अपनी बादशाहत कायम रखी हुई है। सपा को यहां कभी भी हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.