मैनपुरी : पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे दिव्यांग और बुजुर्ग, घर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टी

Updated on 10-02-2022 06:30 PM

मैनपुरी ( ई एम एस )जिले में जो दिव्यांग और 80 साल से अधिक के बुजुर्ग पोस्टल बैलेट से मतदान करना चाहते हैं, उन्हें चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद पोलिंग पार्टी मतदान कराने के लिए उनके घर पहुंचेंगी। जिले में इस बार विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने का मौका मिलेगा। मतदान से पूर्व ही उनसे मतदान करा लिया जाएगा। इसके लिए खुद टीमें मतदाताओं के घर जाएंगी। निर्वाचन कार्यालय ने एसडीएम से इस संबंध में कार्यक्रम मांगा है। चुनाव आयोग के आदेश पर इस बार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को राहत दी गई है। अगर वो घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान करना चाहते हैं तो टीम उनके घर जाकर ही मतदान कराएगी। इसके लिए इस श्रेणी के सभी मतदाताओं से प्रारूप 12डी लिया गया था। इस प्रारूप पर ये घोषणा थी कि संबंधित मतदाता घर से ही पोस्टल बैलेट से मतदान करना चाहता है। 
जल्द जारी होगा कार्यक्रम 
जिले की चार सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। इससे पूर्व ही बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से उनके घर पर ही पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। टीम एक बार नहीं बल्कि दो बार उनके घर जाएगी। अगर किसी कारणवश पहली बार में मतदान नहीं होता है तो वो दोबारा टीम जाने पर मतदान कर सकेंगे। एसडीएम पोस्टल बैलेट से मतदान का दिन निर्धारित करते हुए टीमों को भेजेंगे। जल्द ही कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। 
विधानसभावार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता
विधानसभा क्षेत्र बुजुर्ग मतदाता(80 वर्ष से अधिक)      दिव्यांग मतदाता 
मैनपुरी 6091  3085
भोगांव 5598  3119
किशनी 6315 2520
करहल 7474 3192
कुल 25478 11916
एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र ने बताया कि जिन बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सहमति दी है, उन्हें पोस्टल बैलेट से मतदान का मौका मिलेगा। टीम उनके घर जाएगी, जल्द ही एसडीएम से प्राप्त योजना के अनुसार इस कार्य को कराया जाएगा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.