महाराष्ट्र को नहीं मिला सबसे काबिल CM...अजित पवार को याद करके क्या बाेले फडणवीस-शिंदे और उद्धव ठाकरे?

Updated on 24-02-2026 01:35 PM
मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन अजित पवार को भावुक तरीके से याद किया गया। सीएम फडणवीस ने शोक प्रस्ताव रखा तो डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे ने भी अजित पवार के साथ अपनी यादों को साझा किया। फडणवीस ने कहा कि राज्य ने एक ऐसा नेता खो दिया है, जो महाराष्ट्र का सबसे अच्छा (काबिल) मुख्यमंत्री बनने की पूरी क्षमता रखता था। सीएम फडणवीस ने भावुक होते हुए कहा कि अजित और मेरा जन्मदिन एक ही दिन आता है। वह मुझसे 11 साल बड़े थे और सही मायने में मेरे दादा (बड़े भाई) थे। उनके रूप में राज्य को सबसे अच्छा मुख्यमंत्री मिल सकता था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। फडणवीस ने कहा कि वह हमेशा समय के पाबंद थे। वह कभी भी वक्त नहीं चूकते थे, लेकिन उस दिन उनका निर्णय चूक गया।
अजित दादा के लिए किसने क्या कहा?
महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दादा को उनसे हुई मुलाकातों के जरिए याद किया। उन्होंने कहा कि दादा ने राज्य के लोगों के मन में 'काम करने वाले आदमी' की पहचान बनाई। उन्होंने अपनी हिंदी में कहा कि शरीर भले ही जल जाए, लेकिन काम के जरिए आत्मा हमारी यादों में रहती है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा कि जिस बरगद के पेड़ के नीचे हम बड़े होते हैं, उसकी अहमियत तब समझ आती है जब वह गिर जाता है।
मुंबई में हुई सर्वदलीय शोकसभा
मुंबई में आयोजित सर्वदलीय शोकसभा में अजित पवार को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम फडणवीस ने इस मौके पर कहा कि एक राज्य एक व्यक्ति नहीं बनाता, बल्कि इसमें कई लोगों का योगदान होता है। एक लीडरशिप का योगदान होता है। देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि महाराष्ट्र बनने और महाराष्ट्र के इतिहास में अजित दादा का नाम सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
पूर्व सीजेआई गवई भी पहुंचे
इस शोक सभा में एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एक्टर नाना पाटेकर, यूनियन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पूर्व चीफ जस्टिस भूषण गवई ने अपने विचार रखे। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शोक सभा में आए लोगों का शुक्रिया अदा किया। शोक सभा में पूर्व सीजेआई बी आर गवई भी पहुंचे। उन्होंने भी अपने विचार रखे। 28 जनवरी को अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद 31 जनवरी को उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बनी थीं। उन्हीं में एनसीपी की कमान संभालने की उम्मीद है।
दुश्मन भी वो नहीं करता
शरद पवार के गुट के नेता जयंत पाटिल का दर्द भी झलका। उन्होंने कहा कि दुश्मन वो नहीं करता जो दोस्त ने किया। जिंदगी भर का दर्द इनाम में मिला है। जयंत पाटिल ने शोक सभा में दादा और उनकी दोस्ती के बारे में इस गाने की लाइनों के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। पाटिल ने कहा कि वे लगभग 38 साल तक साथ रहे, असेंबली हॉल में एक-दूसरे के बगल में बैठकर उन्होंने दादा के कई रूप देखे। अजित पवार को याद करते हुए महाराष्ट्र के अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उनके बेटे जय पवार भी मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.