विदेशी निवेशकों का टूटा भरोसा, भारतीय बाजार से 41,000 करोड़ की निकासी

Updated on 04-04-2022 05:07 PM

नई दिल्ली विश्व के कई देशों छाई अस्थिरता की वजह से बाजार बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। यूक्रेन-रूस युद्ध , श्रीलंका संकट, पाकिस्तान में सरकार पर संकट और अमेरिका के शीर्ष बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर बाजार पर साफ दिख रहा है।

इस कारण भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों में बिकवाली की होड़ मची हुई है। लोग अपना पैसा निकाल कर सुरक्षित विकल्पों में निवेश कर रहे हैं। वैश्विक अस्थिरता का आलम यह है कि विदेशी निवेशकों ने मार्च में भारतीय इक्विटी बाजार से 41,000 करोड़ की निकासी की है। विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के प्रवाह में निकट भविष्य में अस्थिर रहने की उम्मीद है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों और महंगाई दर में वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने इक्विटी बाजार में एफपीआई ने 41,123 करोड़ के शुद्ध बिकवाली की थी। फरवरी में विदेशी निवेशकों की निकासी का यह आंकड़ा 35,592 करोड़ रुपये था,जनवरी में 33,303 करोड़ की शुद्ध निकासी से की गई। विदेशी निवेशक पिछले छह महीनों से इक्विटी से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। अक्टूबर 2021 और मार्च 2022 के बीच 1.48 लाख करोड़ रुपये की निकासी हो चुकी है।

बाजार जानकार कहते हैं कि फेड की बदलती ब्याज दरों के चलते विदेशी निवेश पर विपरीत असर पड़ रहा है। फेड की ब्याज दरों के अलावा कच्चे तेल के दामों में उछाल, रूस-यूक्रेन संघर्ष आदि के चलते भी विदेशी निवेशकों का भरोसा टूट रहा है। बाजार जानकार का कहना है कि बैंकिंग और फाइनेंशियल सेवा क्षेत्र से बड़े पैमाने पर निकासी की मुख्य वजह भारत में एफपीआई एसेट्स का पोर्टफोलियो निर्माण और क्षेत्र में शेयरों का उच्च मूल्यांकन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
 28 April 2026
नई दिल्ली: चांदी की कीमत में पिछले साल 170% तेजी आई थी और जनवरी में भी यह 74% उछली थी। लेकिन हाल में इसकी कीमत में काफी गिरावट आई है और…
 28 April 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, रिपल, बाइनेंस, सोलाना और में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर पाई नेटवर्क कॉइन पर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को दो महीने पूरे हो गए हैं। इस बीच भारत समेत दुनिया के कई देश ऊर्जा संकट से गुजरे हैं। इस संकट के दौरान भारत को रूसी…
 27 April 2026
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना…
 27 April 2026
नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
Advt.