लिव-इन पार्टनर ने ही युवती की हत्या कर शव टैंक में फेंका था, मां, भाई और बहन भी गिरफ्तार

Updated on 14-02-2026 01:17 PM

भोपाल: निशातपुरा पुलिस ने छह घरा कमल नगर में गुरुवार दोपहर पेटी में बंद मिली लाश की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के लिव-इन पार्टनर, उसके भाई, बहन और मां को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कर दी थी। शव को एक दिन घर में रखने के बाद, रविवार रात उसे पेटी में भरकर घर से करीब 200 मीटर दूर एक पानी के टैंक में फेंक दिया गया था। निशातपुरा पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोंदिया महाराष्ट्र निवासी 22 वर्षीय मिसबाह के रूप में हुई है।

मृतका की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम डेटिंग ऐप से कमल नगर निवासी 22 वर्षीय समीर से हुई थी। समीर लोडिंग आटो चलाता है और उसकी दो शादियां पहले ही हो चुकी हैं (दोनों पत्नियां उससे अलग रहती हैं)। मिसबाह भी अपने पति से अलग होकर गुजरात में किसी अन्य युवक के साथ रह रही थी। अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह में समीर के बुलावे पर वह भोपाल आई थी। शुरुआत में समीर ने उसे होटल में रखा और बाद में अपने घर ले आया।

रुपयों के विवाद में घोंटा गला

कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपी समीर का दावा है कि मिसबाह उसे छोड़ने के बदले रुपयों की मांग कर रही थी और ब्लैकमेल कर रही थी। 7-8 फरवरी की दरमियानी रात विवाद इतना बढ़ा कि समीर ने मिसबाह का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद समीर ने अपनी मां शहनाज बी, बहन सायमा और भाई साहिल को सूचना दी। वह सभी समीर के घर पहुंचे। अगले दिन 8-9 फरवरी की रात समीर ने अपने स्वजनों की मदद से शव को एक पेटी में भरा और घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खुले पानी के टैंक में फेंक दिया।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

टैंक में लाश मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में सघन पूछताछ शुरू की। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि समीर के साथ एक युवती को कुछ समय पहले देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने समीर को हिरासत में लिया, जिसने सख्ती से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। बाद में पुलिस ने बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.