लाइगर के विलेन माइक टायसन: दुनिया के सबसे खतरनाक मुक्केबाज

Updated on 29-08-2022 07:28 PM

13 की उम्र में 38 बार गए जेल, 20 के हुए तो जीती वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, दुनिया के सबसे खूंखार बॉक्सर का खिताब इनके नाम, रेप के आरोप में 6 साल की जेल, वापस लौटे फिर जीते कई खिताब, 53 फिल्मों में आ चुके हैं नजर।

फिल्म लाइगर में विलेन का किरदार निभाने वाले माइक टायसन को क्या आप जानते हैं। माइक टायसन 20 साल की उम्र में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने वाले पहले मुक्केबाज हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ खासी विवादों में रही हैं। करियर की शुरुआत में उन्होंने लगातार 19 फाइट जीती थी। जब 1992 में उन्हें रेप के आरोप में 6 साल की सजा हुई तो इस खबर ने मीडिया में सुर्खियां बटोर लीं। हालांकि 3 साल की सजा काटने के बाद उन्हें बेल मिल गई। जिसके बाद उन्होंने बॉक्सिंग में फिर दमदार वापसी की। माइक टायसन को दुनिया का सबसे खूंखार बॉक्सर कहा जाता है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी खुलासा हुआ है कि उन्हें गांजा पीने की खासी लत है। वो एक महीने में 32 लाख रुपए का गांजा पी जाते हैं। तो चलिए फिल्म लाइगर से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले माइक की जिंदगी के खास किस्सों को जानते हैं।

13 साल की उम्र तक 38 बार गए जेल, 16 साल की उम्र में हुई मां की मौत

माइक टायसन का जन्म 30 जून 1966 को न्यूयॉर्क शहर के फोर्ट ग्रीक में हुआ था। उनके बायोलॉजिकल पिता तो परसेल टायसन हैं लेकिन मां के दूसरी शादी करने के बाद वो जिमी किर्कपैट्रिक को अपने पिता के नाम से जानते हैं। उनका बचपन बीत ही रहा था कि 16 साल की उम्र में उनकी मां की मौत हो गई। जहां वो रहते थे वो इलाका क्राइम के लिए काफी कुख्यात था, इसी के चलते माइक को भी क्राइम की लत लग गई और मात्र 13 साल की उम्र तक वो 38 बार जेल जा चुके थे। इसी बीच उनकी मुक्केबाजी के टैलेंट को डिटेंशन सेंटर के काउंसलर और पूर्व मुक्केबाज बॉबी स्टीवर्ट ने पहचान लिया। बाद में वो बॉक्सिंग मैनेजर और ट्रेनर कूस डीमैटो के शिष्य बन गए और उन्हीं से बॉक्सिंग सीखी।

15 साल की उम्र में जूनियर ओलिंपिक गेम्स में जीता गोल्ड

माइक ने 1981 में जूनियर ओलिंपिक गेम्स में पार्टिसिपेट किया और गोल्ड मेडल जीता। जिसके बाद 1982 में भी वो गोल्ड लेकर आए। माइक ने 20 साल की उम्र में अपना पहला बेल्ट जीता था और साथ ही वो हैवीवेट खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के मुक्केबाज भी हैं। WBA, WBC और IBF खिताब पर एक साथ कब्जा करने वाले माइक पहले हैवीवेट चैपिंयन हैं। उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक बॉक्सर कहा जाता है। इन खिताबों के साथ ही उन्हें आयरन माइक, किड डायनामाइट और द बैडेस्ट मैन ऑन प्लेनेट के नाम से भी जाना जाने लगा। 1987 से 1990 तक टायसन ने वर्ल्ड हैविवेट चैंपियनशिप पर राज किया था। ये दौर टायसन का कहा जाता था।

रेप के आरोप में हुई 6 साल की जेल

टायसन का करियर जब पीक पर था उसी दौरान उन्हें रेप के आरोप में 6 साल की सजा हो गई। 3 साल जेल में रहने के बाद उन्हें पैरोल मिल गई। 1995 में पैरोल मिलने के बाद मुक्केबाजी की दुनिया में उन्होंने फिर वापसी की, उनकी कमबैक फाइट को 63 मिलियन लोगों ने लाइव देखा था। टायसन और एम.सी. नीले के फाइट को 1998 में ग्रेटेस्ट टीवी स्पोर्ट्स मूवमेंट माना गया था।

माइक की 3 शादियां

माइक टायसन ने 3 शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 1988 में एक्ट्रेस रॉबिन गिवेंस से हुई थी। जो एक साल बाद ही टूट गई। उनकी पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। उनकी दूसरी शादी 1997 में डॉक्टर मोनिका टर्नर से हुई। जो 2002 में शादी के पांच साल के दौरान एडल्ट्री का आरोप लगाते हुए मोनिका ने तोड़ दी। इसके बाद 2009 में वो लखिका स्पाइसर के साथ शादी के बंधन में बंधे।

52 हॉलिवुड फिल्मों में किया काम

माइक टायसन के बॉक्सिंग करियर के दौरान ही एक्टिंग करियर भी शुरू कर दिया था। पहली बार वो 1987 में टीवी सीरीज 'द वेब स्टार' में नजर आए थे। इसके बाद 1991 में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'प्ले इट टू द बोन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। जिसके बाद वो 'रॉकी बॉल्बोआ','द हैंगओवर','स्केयरी मूवी 5' जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आए। हाल ही में आई फिल्म 'लाइगर' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया है।

हर महीने पीते हैं 32 लाख रुपए का गांजा

माइक को गांजा पीने की लत है। हाल ही में वो अपनी इस लत को लेकर खासा चर्चाओं में रहे।  माइक हर महीने 34 हजार पाउंड यानी 32 लाख रुपए का गांज पी लेते हैं। 56 साल के टायसन साइटिका फ्लेयर अप से पीड़ित हैं। इस बिमारी में पीठ से संबंधित समस्या होती है। दो साल पहले इसी परेशानी के चलते वो कई हफ्तों के लिए बेड रेस्ट पर थे। हाल ही में वो मियामी एयरपोर्ट पर व्हील चेयर पर नजर आए थे। उन्हें भारत में पहचान फिल्म लाइगर से मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.