लाइगर ने पुष्पा को दी मात

Updated on 27-08-2022 06:15 PM
अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म लाइगर (Liger) को हिंदी से पहले साउथ में रिलीज किया गया था। ऐसे में अब लाइगर के हिंदी वर्जन के पहले दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है। अर्ली ट्रेंड्स के हिसाब से लाइगर ने पहले दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा:द राइज को मात दी है। हालांकि ऐसी उम्मीदें कम है कि फिल्म पुष्पा के कुल हिंदी कलेक्शन को मात दे पाएगी। इस रिपोर्ट में देखें लाइगर का कलेक्शन।बता दें कि एक ओर जहां लाइगर के साउथ वर्जन को साउथ में गुरुवार को ही रिलीज कर दिया था तो वहीं गुरुवार की रात को फिल्म के हिंदी वर्जन के लेट नाइट पेड प्रिव्यूज रखे गए थे। यानी कह सकते हैं कि फिल्म शुक्रवार को हिंदी बेल्ट के लिए रिलीज हुई।  रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे में करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, हालांकि ये सिर्फ अर्ली ट्रेंड है और कलेक्शन थोड़ा बहुत कम ज्यादा भी हो सकता है। वहीं गुरुवार को जो पेड प्रिव्यू रखे गए थे उससे फिल्म ने करीब 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यानी फिल्म के हिंदी वर्जन की कुल कमाई करीब 5.25 करोड़ रुपये हुई है।
पुष्पा को दी मात?

बता दें कि साल 2021 की सुपरहिट फिल्मों में पुष्पा: द राइज का नाम भी शामिल है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म को तगड़ी माउथ पब्लिसिटी मिली थी और फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। हालांकि पहले दिन फिल्म की कमाई कम थी। पु्ष्पा के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 3.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यानी अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक ये कहना गलत नहीं हो कि पहले दिन लाइगर के हिंदी कलेक्शन ने पुष्पा के हिंदी कलेक्शन को मात दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.