दल-बदल के खेल में फिसल रही नेताओं की जुबान

Updated on 23-10-2020 11:44 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव अपने आप में बड़े रोचक हैं। चुनाव का मैदान वही है, मतदान करने वाली जनता भी वही और जीत के लिए लड़ रहे खिलाड़ी भी वही हैं, लेकिन उनके दल बदल गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में आए, विधायकों का चुनाव चिह्न बदला तो दूसरी पार्टी में दल बदलू नेताओं पर दांव लगा दिया। दल-बदल के खेल में स्थिति यह हो गई है कि अब नेताओं की जुबान भी फिसलने लगी है। सालों तक जिस पार्टी और प्रत्याशी का नाम मंच से चिल्लाते रहे, वो नाम अब भी उनके मुंह से निकल जा रहा है।

बसपा प्रत्याशी के समर्थन में मंगलवार को वोट मांगने आए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल के समर्थन में वोट मांग बैठे। जब तक अपनी गलती का अहसास हुआ, तब तक सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो वायरल हो गया। इसके पहले तक प्रागीलाल जाटव बसपा में थे। उपचुनाव में जसमंत जाटव के भाजपा में जाने के बाद वे कांग्रेसी हो गए। इससे पहले खंडवा जिले की मांधाता सीट के भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के साथ हुआ। वे एक सभा में लोगों से कांग्रेस को वोट डालने की अपील कर बैठे। इसके बाद पास बैठे एक नेताजी ने याद दिलाया कि अब आप कांग्रेस छोड़ भाजपा में चुके हैं, तब तक पंडाल में ठहाके गूंज उठे थे।

शिवपुरी में पोहरी और करैरा में उपचुनाव होने जा रहा है। दोनों ही जगह पर भाजपा और कांग्रेस की ओर से जो प्रत्याशी हैं, वे भी दल बदल चुके हैं। पोहरी से सुरेश राठखेड़ा कांग्रेेस से भाजपा में आए। इनके विरोध में खड़े कांग्रेस प्रत्याशी हरिवल्लभ शुक्ला ने एक नहीं, बल्कि बार-बार दल बदला है। यही हाल करैरा विधानसभा का है। जसमंत जाटव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में गए। कांग्रेस ने भी अपने किसी नेता पर भरोसा जताने के बजाए प्रागीलाल जाटव को मैदान में उतार दिया। इसके पहले तक प्रागीलाल जाटव बसपा में थे।


 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.