बिछड़ी बहनों की तरह जिम में बातें करते कृति और रश्मिका

Updated on 04-08-2022 07:43 PM

साउथ सिनेमा के बाद हिंदी सिनेमा में पैर जमाने जा रहीं अदाकारा रश्मिका मंदाना का जिम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस जमकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका जिम में वर्कआउट की तैयारी कर रही हैं। तभी उनके साथ बॉलीवुड की हॉट बेब कृति सेनन दिखाई देती हैं। बस फिर क्या था, दोनों एक-दूसरे को देखकर सब कुछ भूलकर गप्पे मारने में लग जाती हैं। बातें करते-करते बीच में दोनों जोर-जोर से हंसती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो दोनों के जिम ट्रेनर करण सावन ने शेयर किया है। वीडियो में करण सावन कहते हैं- क्या होता है जब मैं कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को थोड़ा फ्री टाइम दे देता हूं।

वहीं करण के वीडियो के जवाब में रश्मिका ने लिखा- मैं और कृति दुनिया की प्रॉब्लम्स के बारे में बात कर रहे हैं। हमे डिस्टर्ब मत करो। साथ में उन्होंने हंसने वाली इमोजी पोस्ट की है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कृति और रश्मिका के फैंस इनके बीच की बॉन्डिंग देखकर काफी इंप्रेस हैं और दोनों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका जल्द ही साउथ की फिल्म सीता रमम में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 5 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा वह मिशन मजनू, एनिमल और गुडबाय जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आएंगी। वहीं, कृति सेनन प्रभास और सैफ अली खान के साथ फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह टाइगर श्रॉफ के साथ गणपत में दिखाई देंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.