कोरोना के बढते कहर के बीच औचित्यहीन साबित हो रहा लॉक डाऊन

Updated on 20-04-2021 11:50 PM
कार्रवाई से बेख़ौफ होकर सड़कों व चौपालों पर दिखाई दी लोगों की भीड़ तो दुकानदारों द्वारा की जा रही लूट।
मुंगावली:- प्रदेश व जिले में बढ़ते कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए शुक्रवार की शाम से प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है। और लोगों को घर से न निकलने की अपील की है तो अलग अलग दुकानदारों का भी दुकानें खोलने का समय निर्धारित किया है। लेकिन देखा जाए तो मंगलवार को नगर को सड़कों गलियों व चौपालों की जो स्थिति देखी गई उसको देखकर यही कहा जायेगा कि लॉक डाऊन के नाम पर सिर्फ और सिर्फ मजाक किया जा रहा है। क्योंकि सिर्फ दुकानें बंद रही लेकिन लोग बेहिचक सड़कों पर आवारा घूमते रहे और इनको रिकने टोकने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी भी नजर नही आया। 
औचित्यहीन साबित हो रहा कोरोना कर्फ्यू:-
देखा जाए तो जिस तरह से इस बार लॉक डाऊन की जगह इसको कोरोना कर्फ्यू नाम दिया गया है। जिसको सुनकर ही लगता है कि सड़कों पर सन्नाटा नजर आएगा लेकिन यहाँ तो सारे दिन सड़कों पर आवारा घूमते व चौपालों पर भीड़ लगाए लोग नजर आए सिर्फ बंद रहीं तो दुकानें । जिसको देखकर कहा जा सकता है कि यदि इस तरह लोग जब सड़कों पर निकल ही रहे है तो दुकानें बंद कराने से क्या फायदा या तो बाहर घूमने वालों पर कार्रवाई हो । नही तो सिर्फ और सर्फ इस कोरोना कर्फ्यू को औचित्यहीन ही कहा जाएगा।
आखिर इस बार कोरोना के नाम पर मजाक क्यों?
देखा जाए तो पिछले वर्ष जब कोरोना ने दस्तक दी थी तो इसको लेकर प्रशासन भी काफी सख्त था। लेकिन इस बार की बात की जाए तो कोरोना घातक होता जा रहा है वहीं प्रशासन मजाक के मूड में नजर आ रहा है और बिल्कुल भी सख्ती करता नजर नही आ रहा है जिसके चलते लोगों को जान भी जा रहीं है और रोजाना आंकड़ें भी बढ़ रहे हैं। यदि प्रशासन ने पूर्व की तरह कठोर कदम नही उठाये और ऐसे ही मजाकिया अंदाज चलता रहा तो आने वाले समय भयानक होने वाला है।
निष्कर्ष शून्य सिर्फ दुकानदार कर रहे लूट:-
अभी तक के कोरोना कर्फ्यू को देखा जाए तो यह प्रभावी दिखाई नही दिया है और शनिवार को ही लोग अपने घरों में रहे उसके बाद प्रशासन का नरम रुख देखकर लोग बेबजह सडको पर आवारा घूमते देखे जा सकते हैं। वहीं दुकानें बंद होने से दुकानदार लोगों को मनमाने दामों में सामग्री  डेढ़ गुने से दोगुने तक के दामों में बेंच रहे हैं।
नही दिख रहा पुलिस का ख़ौफ :-
इस बार के लॉक डाऊन मैं पुलिस का ख़ौफ़ दिखाई नही दे रहा है और जिसकी बजह से ही लोग बेबजह सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। इसलिए अधिकारियों को चाहिए कि पुलिस को सड़कों पर उतारे जिससे कि लोग घरों में रहें और कोरोना को और ज्यादा घातक होने से रोका जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.