जोनास परिवार में आई खुशिया प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची, जेठानी सोफी टर्नर ने जन्मी बेटी

Updated on 13-08-2020 11:57 PM
मुंबई । बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम जमा रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक पदवी और बढ़ गई है वे चाची बन गई हैं। प्रियंका की जेठानी, मशहूर अभिनेत्री सोफी टर्नर मां बन गई हैं। सोफी टर्नर और जो जोनस के घर नन्हा मेहमान आया है। सोफी टर्नर लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। सोफी टर्नर और उनके पति जो जोनस ने आने वाले नए मेहमान को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी, लेकिन सोशल मीडिया पर आने वाली सोफी टर्नर की तस्वीरों से ये साफ हो गया था कि जल्द जोनास परिवार में किलकारी गूंजने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपत्ति पिछले बुधवार को माता-पिता बन गए हैं। नन्हे मेहमान के आने से कपल और उनका परिवार बेहद खुश है। सोफी टर्नर और जो जोनस के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोफी ने 22 जुलाई को लॉस एंजिलिस के एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। सोफी टर्नरऔर जो जोनस ने अपनी बेटी का नाम वीलिया रखा है। सोफी टर्नर की प्रेग्नेंसी के दौरान काफी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। कई बार तस्वीरों में सोफी अपने पति, पॉप सिंगर जो जोनस का हाथ थामे वॉक करती दिखती थीं। साथ ही कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी ये कपल मास्क पहने और सुरक्षा के सारे नियमों का पालन करता नजर आया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.