केरल में धौंस जमाने का अनोखा ट्रेंड:700 रु. में कांस्टेबल और 2560 रुपए में दारोगा

Updated on 11-08-2022 06:26 PM

शौक बड़ी चीज है और जब साख भी जुड़ जाए तो क्या ही कहने। बात शादी की हो तो खर्चों की भी ज्यादा फिक्र नहीं रहती। शादी, बर्थडे या शूटिंग किसी भी निजी कार्यक्रम के लिए आप पुलिस को किराए पर ले सकते हैं। दिन भर के लिए वर्दीधारी कांस्टेबल आपको सिर्फ 700 रुपए में मिल जाएगा। आप सब इंस्पेक्टर और सीओ को भी किराए पर ले सकते हैं। केरल पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अधिकारी कहते हैं यह नीति नई नहीं है।

थाना भी किराए पर
इस नीति के तहत फिल्मों की शूटिंग के लिए थाने को भी किराए पर लिया जा सकता है। कई पुलिस वाले सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर इस नीति का विरोध कर रहे हैं। केरल पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सनी जोसेफ कहते हैं, डीजीपी और गृह विभाग को हमने इस नीति को बंद करने के लिए याचिका दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीपी सदानंदन ने कहा- पहले से प्रावधान है कि आयोजकों से तय फीस लेकर शूटिंग, मेलों आदि कार्यक्रमों में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी नियुक्त किए जाते हैं। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब कुन्नूर के के. अंसार ने अपनी बेटी की शादी में वीआईपी सुरक्षा के नाम पर 2800 रुपए देकर दिनभर के लिए 4 कॉन्स्टेबल किराए पर लिए। खास बात यह है कि शादी में कोई वीआईपी आया ही नहीं था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.