डराती नहीं खूब हंसाती है कटरीना-सिद्धांत और ईशान की 'फोन भूत

Updated on 04-11-2022 06:43 PM
क्या है कहानी: फिल्म की कहानी मेजर (सिद्धांत चतुर्वेदी) और गुल्लू (ईशान खट्टर) की है, जो शुरू से ही भूत-प्रेत से काफी प्रेरित दिखते हैं। वो अपनी लाइफ में हमेशा ऐसा ही कुछ भूतिया करना चाहते हैं। ऐसे में एक पार्टी के दौरान कुछ ऐसा होता है जिसके बाद से इन दोनों को आत्माएं दिखने लगती हैं। इसके बाद दोनों के पास रागिनी (कटरीना कैफ) की आत्मा आती है और दोनों के साथ मिलकर एक बिजनेस शुरू करती है, जिससे आत्माओं को मुक्ति मिलती है और दूसरी ओर लोगों को भूत-प्रेत से छुटकारा। इस बीच रागिनी का फ्लैशबैक बताया जाता है कि कैसे उसकी मौत हुई और क्यों वो मेजर और गुल्लू के साथ ये काम कर रही है। फिल्म में विलेन आत्माराम के किरदार में जैकी श्रॉफ हैं। अब गुल्लू, मेजर और रागिनी मिलकर आत्माराम को हरा पाते हैं या नहीं, रागिनी की क्या है फ्लैशबैक स्टोरी और बहुत सारे अन्य सवालों के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।
क्या कुछ है खास:फिल्म शुरुआती 2-5 मिनट से ही माहौल बांध देती है और हंसाना शुरू कर देती है। शुरुआत में ही कुछ काफी फनी डायलॉग्स हैं, जो आपको हंसाते हैं। फिल्म को जबरन खींचा नहीं गया है, जो एक अच्छी बात है और जल्दी ही फिल्म ट्रैक पर आती है, यानी कटरीना की एंट्री हो जाती है। फिल्म में 'गुल्लू स्पेशल'की रेसिपी भी सोचने में काफी बुरी लेकिन फिल्म में देखने में काफी मजेदार लगती है। फिल्म में आपको कुछ ऐसे एलिमेंट्स भी मिलेंगे, जिससे आप रियल लाइफ में भी कनेक्ट कर पाओ, जैसे पिता की बच्चों के फ्यूचर के लिए चिंता और फिर कभी कभी सख्त होना। इन सब चीजों के साथ ही साथ फिल्म का वॉयसओवर काफी शानदार है, खास तौर पर इंटरवेल वाला, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाओगे। वहीं रागिनी की लव स्टोरी पर गुल्लू का रिएक्शन भी बहुत क्यूट है, जो आपको याद रह जाएगा। फिल्म में 'हीरो थीम', 'चूचा', 'राका' और 'रजनीकांत' जैसे कुछ सरप्राइज भी हैं।
कैसी है एक्टिंग और निर्देशन: फिल्म की शुरुआत होती है ईशान और सिद्धांत से, जिस में से सिद्धांत पंजाबी मुंडा है और सिद्धांत साउथ इंडियन, और मजेदार बात ये है कि दोनों ही अपने किरदार में जचते हैं। सिद्धांत ने कैरेक्टर की लाइन सही पकड़ी है वहीं ईशान ने इस किरदार को काफी खूबसूरती से निभाया है। ईशान की बोलचाल में साउथ इंडियन टच दिखता है, लेकिन वो कहीं से भी भारी नहीं पड़ता है। कटरीना ने भी फिल्म में ठीक काम किया है, हालांकि उनसे इससे बेहतर की उम्मीद थी। वहीं उनकी हिंदी आज भी काफी रटी रटाई लगती है। इन तीनों के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ ने बढ़िया काम किया है, एक ओर जहां उनका लुक फब रहा है तो दूसरी ओर उनकी आवाज ने भी जान डाली है। वहीं शीबा चड्ढा का जिक्र करे बिना ये फिल्म अधूरी है। शीबा ने बेहद मासूमियत से इस किरदार में जान डाली है। एक्टिंग के बाद, बात निर्देशन की करें तो फिल्म का निर्देशन गुरमीत ने किया है। जिनकी शुरुआत सीखते सीखते हुई है, निर्देशक की सीढ़ी तक वो धीरे-धीरे पहुंचे हैं और ये खूबसूरती उनके इस काम में दिखती है।
कहां खाई मात: फिल्म में जहां काफी चीजें अच्छी हैं, तो कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो बढ़िया हो सकती थीं। जैसे फिल्म में कई जगह वाट्सएप जोक्स का इस्तेमाल हुआ, जो काफी सालों से सुनते आ रहे हैं। कुछ सीन्स आप पुरानी फिल्मों में देख चुके हैं (जैसे स्लो कार सीन, हे बेबी में दिखा था), उन्हें कुछ अलग अंदाज में दिखाया जा सकता था। रागिनी और दुश्यंत की लव स्टोरी में डेप्थ नहीं दिखती है, हालांकि बाद में उसके लिए ही जंग लड़ी जाती है। फिल्म का पहला पार्ट जहां स्ट्रॉन्ग है, तो दूसरा पार्ट उससे कमतर साबित होता है। फिल्म के वीएफएक्स कार्टून नेटवर्क जैसे लगते हैं, और आखिरी में तो काफी कमजोर साबित होते हैं। इसके अलावा भी कुछ तकनीकी मुद्दों पर फिल्म में बेहतरीन की गुंजाइश दिखती है। फिल्म को हॉरर कॉमेडी कहा जा रहा है, जबकि हॉरर जैसा कुछ फील ही नहीं होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.