अहमदाबाद की सड़कों पर लगे 'कार्तिक आर्यन' के नारे

Updated on 29-10-2022 07:49 PM

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के सिलसिले में अहमदाबाद पहुंचे। कार्तिक आर्यन को फॉलो करते हुए उनके फैंस की बेहिसाब भीड़ यहां इकट्ठा हो गई जो उनके पीछे-पीछे उनकी गाड़ी तक जा पहुंची। कार्तिक आर्यन जिस रास्ते से जा रहे थे, उनके पीछे-पीछे फैंस की ये भीड़ भी चल रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सिक्योरिटी टीम को हुई परेशानी
वीडियो में भीड़ को 'कार्तिक आर्यन' के नारे लगाते हुए साफ देखा जा सकता है। कार्तिक आर्यन की सिक्योरिटी टीम को इस सिचुएशन में काफी ज्यादा परेशानी हुई। उन्हें किसी तरह कार्तिक आर्यन को भीड़ से बचाने की कोशिश में संघर्ष करते देखा जा सकता है। वीडियो के आखिरी में कार्तिक आर्यन एक गाड़ी के पास रुककर फैंस की तरफ वेव करते हैं।

कार्तिक के लिए फैन सबसे इंपॉर्टेंट
कार्तिक आर्यन को फैंस की तरफ वेव करते देखकर भीड़ एक्साइटेड हो जाती है और हूटिंग करने लगती है। बता दें कि कार्तिक आर्यन सेल्फ मेड स्टार हैं। उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड या गॉडफादर नहीं रहा है और उन्होंने खुद ही फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। कार्तिक आर्यन अपने फैंस की बहुत कद्र करते हैं और हमेशा उनसे बहुत प्यार से मिलते हैं।

एयरपोर्ट पर फैन से मिले थे कार्तिक
कार्तिक आर्यन की उनके फैंस से मुलाकात के कई वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुए हैं। पिछले दिनों ही वह अपने एक नन्हे फैन से एयरपोर्ट पर मिले थे। कार्तिक का यह फैन एयरपोर्ट पर उनका नाम चिल्लाने लगा था जब कार्तिक ने फ्लाइट मिस होने की परवाह किए बगैर वापस आकर उससे मुलाकात की थी। कार्तिक का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.