'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट की मांग के बीच अपनी स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में आईं करीना कपूर खान

Updated on 04-08-2022 07:39 PM

बीते कई दिनों से लगातार आमिर खान और करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का मई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही इसके बायकॉट करने की मांग सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही है। इसी बीच फिल्म को लेकर दी गई करीना की एक स्टेटमेंट सुर्खियों में आ गई है।

फिल्म पर बढ़ते विवाद को लेकर करीना कपूर खान ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा, फिल्म को लेकर सभी की अपनी राय होगी। तो बस। अगर यह एक अच्छी फिल्म है, तो मुझे विश्वास है कि यह किसी भी चीज से आगे निकल जाएगी, काफी हद तक, इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी ही होगी। मुझे लगता है कि अच्छी फिल्में किसी भी चीज से आगे निकल जाती हैं।''

करीना ने आगे कहा, बेशक, लोगों को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। इसके लिए आजकल अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी हैं। जिसपर सभी की बहुत आसान पहुंच है। इसलिए आपको कुछ बातों को नज़रअंदाज़ करना सीखना होगा। नहीं तो जिंदगी जीना मुश्किल हो जाएगा। और इसलिए मैं इस तरह की किसी भी बात को गंभीरता से नहीं लेती। मैं जो कुछ भी पोस्ट करना चाहती हूं उसे पोस्ट करती हूं।

'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की साल 1994 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गम्प नामक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। जो दिमागी तौर पर भले पूरी तरह विकसित नहीं है, लेकिन उसने जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं, जहां खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर वह आगे बढ़ता जाता है। फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने किया है, जबकि निर्देशक अद्वैत चंदन हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.