करण जौहर ने बताया भद्दी गालियों को कैस करते हैं बर्दाश्त

Updated on 30-09-2022 07:44 PM

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हो चुका है। इस एपिसोड के दौरान उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ पर बात की। फिनाले एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स तन्मय भट्ट, कुशा कपिला, दानिश सैत, निहारिका एनएम जूरी मेंबर्स के रूप में मौजूद थे। करण जौहर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। उनसे पूछा गया कि वह इस निगेटिविटी से कैसे डील करते हैं। इस पर करण जौहर ने बताया कि उन्हें थेरपी लेनी पड़ी।

मेरे बारे में कुछ भी कहें पर बच्चों पर नहीं

करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किए जाते हैं। वह अक्सर अपने बारे में किए जाने वाले घटिया कमेंट्स का मजाक उड़ाते हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर भी लिखते रहते हैं। कॉफी विद करण के फिनाले एपिसोड में उनसे पूछा गया कि वह इस नेगेटिविटी से कैसे डील करते हैं तो करण ने बताया, इतने सालों में मैंने अपनी चमड़ी मोटी कर ली है। सच कहूं तो लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, इससे मुझे इन सबसे फर्क नहीं पड़ता। लोग मेरे बच्चों तक को गाली देने लगते हैं। तब मुझे लगता है कि उन्हें इन सबसे दूर रखो। मेरे, मेरी सेक्शुऐलिटी के बारे में जो भी कहना है कहते रहो।

करीबियों से बात करके हुआ फायदा

करण बताते हैं, ऐसा नहीं है कि मेरे साथ इशूज नहीं रहे या मुझे थेरपी नहीं लेनी पड़ी। करण ने बताया, 5 साल पहले मुझे एंग्जाइटी इशू था और उस वक्त मैं खुलकर सामने आया था। जब मैंने अपने डॉक्टर से बात की, वह साइकोलॉजिस्ट थी। करण ने बताया कि उनकी डॉक्टर ने कहा कि भले तुमको लगता है कि तुम मोटी चमड़ी वाले हो और फर्क नहीं पड़ता लेकिन ये चीजें आप अंदर ही अंदर दबा रहे हो जो कभी-कभी बाहर आ जाती हैं। डॉक्टर ने कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए। करण ने बताया कि तब उन्होंने इस बारे में लोगों से बात करना शुरू किया। करण ने बताया कि वह अब बेहतर महसूस करते हैं। करण ने बताया कि अच्छा फील करने की वजह यह है कि उन्होंने अपने करीबियों से बात करना शुरू कर दिया। करण बताते हैं कि वह इस बारे में ज्यादा से ज्यादा बात करते हैं लेकिन कभी-कभी इससे भी दिक्कत होती है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.