राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव

Updated on 05-09-2026 04:08 PM

जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया की आधुनिक तकनीकों एवं  AI  टूल्स के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सभी जिलों के सोशल मीडिया समन्वयकों को Task Sarup AI के माध्यम से रील्स एवं वीडियो तैयार करने का कार्य सौंपा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया, जिसमें जशपुर जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। अपर संचालक संतोष मौर्य ने अंक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

जशपुर जिले द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सफलता की कहानियों को प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य को भी सराहा गया।

इस अवसर पर जशपुर जिले के सोशल मीडिया समन्वयक अंक पांडे को सफलता की कहानियों के बेहतर लेखन, सोशल मीडिया पर प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जशपुर जिले में जनसंपर्क एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.