Gadar 2 की ‘सकीना’ क्या पाकिस्तानी एक्टर को कर रही हैं डेट?

Updated on 21-09-2022 06:44 PM

Ameesha patel Viral video: अमीषा पटेल इन दिनों फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड वीडियोज को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं, लेकिन एक्ट्रेस के लेटेस्ट वीडियो में वे बोल्डनेस को लेकर नहीं बल्कि अफेयर को लेकर चर्चाओं में है। अमीषा ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिनमें वह पाक एक्टर इमरान अब्बास के साथ नजर आ रही हैं। 

पाक एक्टर के फेवरेट सॉन्ग पर अमीषा का रोमांस 
इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में अमीषा को इमरान अब्बास के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। इस वीडियो में वह साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म क्रांति फिल्म के गाने ‘मोहब्बत ये नहीं तो क्या है’ गाने पर लिपसिंक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अमीषा को इमरान अब्बास की बाहों में झूमते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो शेयर करते हुए अमीषा ने कैप्शन में लिखा है,  ‘मेरे सुपरस्टार दोस्त इमरान अब्बास के साथ पिछले हफ्ते बहरीन में मस्ती ... मेरी और बॉबी देओल की फिल्म क्रांति का ये गाना मेरा और इमरान के फेवरेट गानों में से एक है।’

चार शादियों को लेकर चर्चा में आए थे इमरान अब्बास 
बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब इमरान अब्बास का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। इमरान अपनी कई को-एक्ट्रेस को डेट करने को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। उनके अफेयर के चर्चे तो विवाद बन गए थे जब खुद एक्टर ने इसका विरोध किया था। दरअसल, इमरान ने सोशल मीडिया पर फैन्स को अपने अफेयर्स को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, अलीजेह शाह, सबूर, ऊषना और अब उर्वा(पाक एक्ट्रेस) साल 2021 से ये मेरी चौथी शादी करवा रहे हो आप, क्या इन व्लॉगर्स के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने को लेकर कोई एक्शन ले सकते हैं?। खैर ये तो है पाक एक्ट्रेस के साथ नाम जोड़े जाने की बात, लेकिन अगर अमीषा के साथ इस एक्टर की अफेयर की खबरें आती हैं तो शायद इंडियन फैन्स को ये नागवारा गुजरे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.