राजपाल यादव की मदद करने से बच रहे अक्षय कुमार? लोग इंटरनेट पर पूछ रहे सवाल- कहां हैं 'वेलकम 3' स्‍टार

Updated on 12-02-2026 01:19 PM
राजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें चेक बाउंस केस में जेल की सजा हुई है। साल 2010 के इस मामले में राजपाल ने साफ किया था कि उनके पास देने के लिए पैसे नहीं हैं इसलिए जेल जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। 5 फरवरी को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। हालांकि, इस घटना के बाद सबसे पहले सोनू सूद और फिर धीरे-धीरे काफी लोग सामने आए जिन्होंने अपने सामर्थ्य के मुताबिक उन्हें मदद करते दिख रहे हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर अजय देवगन और वरुण धवन तक का नाम शामिल है। वहीं अक्षय कुमार की तरफ से उनकी अपकमिंग फिल्मों में साथ नजर आनेवाले राजपाल यादव को मदद की कोई खबर नहीं है।

बता दें कि अक्षय कुमार के साथ उनकी अगली फिल्म 'भूत बंगला' के अलावा 'वेलकम टु द जंगल' यानी 'वेलकम 3' में भी राजपाल यादव नजर आनेवाले हैं। राजपाल यादव को जेल होने के बाद से फैन्स लगातार अक्षय कुमार के पोस्ट पर राजपाल के लिए कॉमेंट करते नजर आए। बड़ी संख्या में लोगों ने अक्षय कुमार से एक्टर को मदद करने के लिए गुहार लगाई है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सोनू सूद, गुरु रंधावा जैसे सितारों ने की मदद

9 करोड़ के कर्ज में डूबे राजपाल यादव के लिए कई सितारों ने पैसे दिए हैं। कुछ ने अमाउंट का जिक्र नहीं किया है और वहीं कुछ लोगों ने कैश की रकम भी बताई है। यहां बता दें कि मीका सिंह से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सोनू सूद, गुरु रंधावा, अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन, डेविड धवन, गुरमीत चौधरी, KRK, तेज प्रताप यादव और राव इंद्रजीत सिंह यादव ने आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है। वहीं काफी लोग अक्षय कुमार के पोस्ट पर पहुंच गए हैं।

'भूत बंगला' के पोस्ट पर अक्षय से लोग कर रहे फरियाद

हाल ही में अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' का मोशन पोस्टर जारी किया था, जिसमें राजपाल यादव भी नजर आएंगे। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पोस्ट पर एक ही अपील की है और वो है राजपाल यादव को लेकर। लोग लगातार उनसे कहते दिख रहे- प्लीज आप राजपाल यादव की मदद कीजिए। लोगों ने एक ही रट लगाई है- राजपाल सर को हेल्द कर दो सर, आप इंडिया को इतना टैक्स भरते हो क्या फायदा, यहां का रोड एजुकेशन सिस्टम सब खराब है। जहां तमाम सितारे खुद पोस्ट कर या राजपाल के मैनेजर के जरिए अपने मदद की बात बता चुके हैं वहीं अक्षय कुमार ने अब तक चुप्पी साध रखी है।

'मदद का वादा किया है, इसका मतलब सिर्फ आर्थिक मदद नहीं'

बता दें कि राजपाल यादव को जेल से निकालने के लिए इंडस्ट्री के कई स्टार्स उनकी मदद करने के लिए आगे आए हैं। हाल ही में राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने SCREEN से हुई बातचीत में ने कहा कि एक्टर की मदद के लिए कई बड़ी हस्तियां आगे आई हैं। उन्होंने कहा, 'राजपाल यादव की मदद के लिए बहुत से लोग आगे आए हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना सपोर्ट दिया है। उन्होंने कहा, फिल्म इंडस्ट्री ने राजपाल के साथ चट्टान की तरह खड़े होकर उनका साथ दिया है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि 'लोगों ने मदद के लिए पहल की है। सभी ने मदद का वादा किया है, इसका मतलब सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है। ये सही है कि (सलमान, अजय, वरुण और डेविड धवन) इन लोगों ने फोन किया है। किस रूप में और कैसे मदद करेंगे, यह अभी तय होना बाकी है। वे सभी राजपाल भाई के शुभचिंतक हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.