लोकेश कनगराज के घर से 10 AK-47 राइफल जब्‍ती में गड़बड़झाला, पुलिस ने डायरेक्‍टर को लौटाईं डमी बंदूकें

Updated on 24-03-2026 02:22 PM
रजनीकांत की 'कुली' और थलपति विजय की 'लियो' जैसी फिल्‍मों के मशहूर डायरेक्‍टर लोकेश कनगराज एक दिलचस्‍प कारण से सुर्ख‍ियों में हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले आचार संहिता लागू होने के दौरान, पुलिस ने चेन्नई के अशोक नगर में फिल्म निर्माता से जुड़ी 10 AK-47 राइफलें जब्त कीं। एक फ्लाइंग स्क्वाड ने निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर ये जब्‍ती की। लेकिन फिर इसमें गड़बड़झाले का एहसास हुआ। दरअसल, पुलिस ने जो 10 राइफल जब्‍त किए थे, वो डमी हथ‍ियार थे, जो फिल्‍म के लिए जमा किए थे। लिहाजा, पुलिस को गलती समझ आई और अध‍िकारियों ने जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद ये डमी हथ‍ियार लौटा दिए।

तमिलनाडु में आगामी 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हैं, जिसके बाद 4 मई को चुनाव परिणाम का ऐलान होगा। 'ABP तमिल' की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव निगरानी के हिस्से के तौर पर चुनाव फ्लाइंग स्क्वाड को डायरेक्‍टर लोकेश कनगराज के अशोक नगर स्थित घर पर की गई छापेमारी के दौरान ये 10 राइफलें मिलीं। इस घटनाक्रम ने तुरंत चिंता पैदा कर दी। हालांकि, फिर तत्‍काल इसका सच भी सामने आ गया।

फिल्म प्रोजेक्ट के लिए थीं डमी बंदूकें

अधिकारियों ने बाद में स्पष्ट किया कि ये 10 AK-47 राइफलें असल में डमी बंदूकें थीं, जिन्हें लोकेश कनगराज के किसी फिल्म प्रोजेक्ट में इस्तेमाल के लिए ले जाया जा रहा था। जरूरी दस्तावेजों की जांच करने के बाद, अधिकारियों ने इन प्रॉप्स को फिल्म टीम को लौटा दिया। कोयंबटूर में पैदा हुए 40 साल के लोकेश कनगराज की ओर से हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। लेकिन शुरुआती खबर आने के बाद इंडस्‍ट्री में हलचल जरूर मच गई थी।

कौन हैं लोकेश कनगराज

'कैदी', 'मास्‍टर' और 'विक्रम' जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍मों के डायरेक्‍टर लोकेश कनगराज का जन्म 14 मार्च 1986 को हुआ है। वह साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्‍टर, स्‍क्रीनपले राइटर और प्रोड्यूसर हैं। मूल रूप से तमिल सिनेमा में काम करने वाले लोकेशन ने अपने करियर की शुरुआत 2016 की एंथोलॉजी फिल्म 'अवियल' में एक शॉर्ट फ‍िल्म से की थी। बाद में उन्होंने अपनी पहली फीचर फ‍िल्म 'मानगरम' (2017) को डायरेक्‍ट किया। साल 2019 में रिलीज 'कैदी' उनकी पहली कर्मश‍ियल सक्‍सेस थी। इसके बाद उन्‍होंने इससे एक फ्रेंचाइजी 'लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स' (LCU) की शुरुआत की।

अल्‍लू अर्जुन के साथ ला रहे हैं #AA23 फिल्‍म

लोकेश कनगराज इन दिनों 'पुष्‍पा 2' फेम अल्‍लू अर्जुन के साथ अपनी हाई-प्रोफाइल पैन-इंडियन प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म का नाम अस्थायी तौर पर #AA23 और #LK7 रखा गया है। कथ‍ित तौर पर इस फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा भी नजर आएंगी। लोकेश इसके अलावा 'DC' फिल्म से बतौर एक्‍टर भी डेब्‍यू करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अरुण मथेश्वरन कर रहे हैं, जो 'सानी कायिधम' और 'कैप्टन मिलर' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

आमिर खान संग सुपरहीरो फिल्‍म, रजनीकांत और कमल हासन को 'अनफॉलो'

लोकेश बीते दिनों तब भी चर्चा में आए थे, जब उन्‍होंने आमिर खान के साथ एक सुपरहीरो फिल्म बनाने की घोषणा की थी। हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर और कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। बीते दिनों लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत और कमल हासन को 'अनफॉलो' करने की अफवाहों पर सफाई दी थी। बताया कि उन्‍होंने ऐसा कुछ नहीं किया और ये खबरें पूरी तरह निराधार हैं।

'बेंज', 'मिस्‍टर भारत' और '29' कर रहे प्रोड्यूस

लोकेश कनगराज इन सब के अलावा अपने प्रोडक्‍शन हाउस 'G Squad' बैनर तले राघव लॉरेंस की फिल्म 'बेंज' और 'मिस्‍टर भारत' का भी निर्माण कर रहे हैं। वह कार्तिक सुब्बाराज के साथ मिलकर फिल्म '29' का भी निर्माण कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.