'ईरानी जनता अपनी सरकार को उखाड़ फेंको', ट्रंप की लोगों से अपील, हमला कर तख्तापलट के लिए उकसाया

Updated on 28-02-2026 05:06 PM
वेस्ट पाम बीच: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों से सरकार की बागडोर अपने हाथ में लेने का शनिवार को आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल द्वारा हमले शुरू करने के बाद अमेरिका ने ईरान में बड़े पैमाने पर युद्ध अभियान की शुरुआत कर दी है। ट्रंप ने ईरान पर हमलों को एक आदर्श मिशन बताया और कहा कि ये हमले आवश्यक थे क्योंकि ईरान परमाणु हथियार तथा मिसाइल प्रणालियां विकसित करने की कोशिश कर रहा था जो अमेरिका तक पहुंच सकती थीं। उन्होंने ईरानी सैनिकों के हथियार डालने की भी अपील की।

ट्रंप बोले- सरकार पर कब्जा कर लें लोग


ट्रंप ने कहा, "जब हमारा काम तमाम हो जाए, तो अपनी सरकार पर कब्ज़ा कर लो। यह तुम्हारा होगा। शायद पीढ़ियों के लिए यह तुम्हारा एकमात्र मौका होगा।" उन्होंने ईरानी सिक्योरिटी फोर्स के सदस्यों से यह भी कहा कि अगर वे हथियार डाल देंगे तो उन्हें "इम्युनिटी" दी जाएगी, वरना "पक्की मौत का सामना करना पड़ेगा।"

ईरान को लगातार धमका रहे ट्रंप


जनवरी की शुरुआत में, ट्रंप ने ईरान पर बमबारी करने की धमकी दी थी, जब सिक्योरिटी फोर्स देश भर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर कार्रवाई कर रही थीं, जिसमें ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट के अनुसार कम से कम 6,480 लोग मारे गए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को "बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी" और प्रदर्शनकारियों से कहा कि "मदद आ रही है।"

‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी'


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने शनिवार को ईरान में चलाए जा रहे अमेरिकी सैन्य अभियानों को ‘‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’’ नाम दिया। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट के माध्यम से घोषित किया गया यह आधिकारिक नाम ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध अभियानों को एक बड़े अमेरिकी सैन्य अभियान के रूप में औपचारिक रूप देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
Advt.