होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, संसद ने दी मंजूरी, अमेरिका-इजरायल पर बैन

Updated on 31-03-2026 11:21 AM
तेहरान: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से टोल लेने का फैसला किया है। ईरान की संसद की सुरक्षा समिति ने सोमवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रबंधन योजना को मंजूरी दी है। यह योजना होर्मुज के रणनीतिक समुद्री गलियारे से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने के उपाय करती है। समिति ने इजरायल और अमेरिका के जहाजों की होर्मुज में एंट्री बैन कर दी है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक है। ऐसे में यहां जहाजों से टोल लेने की सूरत में ईरान को एक बड़ी कमाई इससे हो सकती है।

ईरान के सरकारी मीडिया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के एक सदस्य ने घोषणा की कि इस योजना को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी गई है। इसके मुख्य बिंदुओं में जलडमरूमध्य के लिए सुरक्षा इंतजाम, जहाजों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वित्तीय व्यवस्थाएं और रियाल-आधारित टोल प्रणाली का कार्यान्वयन शामिल है।

इजरायल-अमेरिका पर रोक

ईरान ने अमेरिकी और इजरायली जहाजों के होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने पर साफतौर पर रोक लगाई गई है। साथ ही उन देशों के जहाजों पर रोक लगाई गई है, जो ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों में शामिल हैं। इसके अलावा जलडमरूमध्य के लिए कानूनी ढांचा तैयार करने में ओमान के साथ सहयोग की रूपरेखा तय की गई है।इस नई टोल व्यवस्था की घोषणा ईरान के सरकारी टेलीविजन पर की गई है। इसमें कहा गया कि ईरान ओमान के सहयोग से इसे लागू करेगा। ईरान का फैसला दुनिया के बड़े हिस्से को प्रभावित करेगा। होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया के कच्चे तेल का 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है। यह मार्ग ईरान और ओमान के बीच है।

अमेरिका को सख्त संदेश

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब उसका अमेरिका-इजरायल गठबंधन से भीषण युद्ध चल रहा है। 28 फरवरी से चल रहे इस युद्ध में ईरान ने होर्मुज को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है। ईरान ने अमेरिका-इजरायल के हमलों के जवाब में इस अहम समुद्री मार्ग का यातायात बाधित किया है।अमेरिका ने इस रूट को खुलवाने की धमकी दी है लेकिन ईरान इससे बेअसर दिखा है। ईरान ने इजरायल, अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। इस रूट से वही जहाज गुजर रहे हैं, जिनको ईरानी सेना इजाजत दे रही है। होर्मुज ईरान और ओमान के बीच स्थित महत्वपूर्ण जलमार्ग है।

होर्मुज से दुनिया का बड़ा हिस्सा प्रभावित

होर्मुज जलडमरूमध्य 161 किलोमीटर लंबा है। इस रास्ते का इस्तेमाल उपयोग पश्चिम एशिया के प्रमुख तेल और गैस उत्पादक देश करते हैं। ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की वजह से अंतरराष्ट्रीय व्यापार को तगड़ा झटका लगा है और वैश्विक तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। दुनियाभर में इसरा असर दिख रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
 29 April 2026
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
Advt.