‘गोविंदा को गोविंदा’ बनाने वाले इस्माइल श्रॉफ के निधन पर इंडस्ट्री ने जताया दुख

Updated on 27-10-2022 07:00 PM
जाने मानें फिल्ममेकर इस्माइल श्रॉफ का 62 साल की उम्र में बुधवार देर रात निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। फिल्ममेकर के निधन पर बॉलीवुड गमगीन है। कई एक्टर्स ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। बता दें फिल्ममेकर इस्माइल श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर में ‘बुलंदी’, ‘थोड़ी सी बेवफाई’, ‘सुर्या’ और ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ जैसी हिट फिल्में दी। 

गोविंदा को गोविंदा बनाने वाले इस्माइल श्रॉफ 
गोविंदा को इंडस्ट्री में ब्रेक देने वाले इस्माइल श्रॉफ ही थे। गोविंदा की डेब्यू फिल्म Love 86 को इस्माइल श्रॉफ ने ही डायरेक्ट किया था।  फिल्ममेकर के निधन से आहत गोविंदा ने ई टाईम्स से कहा, ‘मैं बहुत दुखी हूं, मेरा करियर उनकी फिल्म से ही शुरू हुआ। उपरवाला उन्हें जन्नत नसीब करे (भगवान करे उन्हें स्वर्ग मिले)। उनकी आत्मा को शांति मिले, उन्होंने ना सिर्फ मुझे काम दिया बल्कि मुझ पर भरोसा भी किया। वह मेरी जिंदगी के पहले शख्स थे जिन्होंने कहा कि गोविंदा सिनेमा को समझते हैं। मुझे गोविंदा से गोविंदा बनाने में उनका अहम रोल रहा।’

ये इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान-पद्मिनी कोल्हापुरे 

एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने पद्मिनी कोल्हापुरे की हिट फिल्म ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ में अहम किरदार अदा किया था। फिल्ममेकर के निधन पर पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि ये इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। एक्ट्रेस ने बताया कि वे एक संवेदनशील फिल्मकार थे। उन्होंने कहा, इस्माइल काम को लेकर काफी सख्त थे लेकिन उनका चेहरा हमेश मुस्कुराता रहता था। वे जो चाहते थे उसे हर हाल में पूरा करते थे। पद्मिनी कोल्हापुरे के अलावा फिल्म निर्माता सुनील दर्शन ने भी इस्माइल श्राफ के निधन पर दुख जाहिर किया है। इसके अलावा गीतकार समीर ने इस बात की जानकारी दी कि इस्माइल लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.