भारत की विमेंस क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास:सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराया

Updated on 07-08-2022 02:57 PM

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है। भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार विमेंस क्रिकेट को शामिल किया गया और भारतीय टीम ने पहले ही अटैम्प्ट में फाइनल में जगह बना ली है।

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। जेमाइमा रोड्रिगेज ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाए।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। कप्तान नैट शिवर ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

इंग्लैंड ने 17 ओवर में तीन विकेट खोकर 135 रन बना लिए थे। मेजबान टीम को आखिरी तीन ओवर में 30 रन की जरूरत थी और दो सेट बैटर कप्तान नैट शिवर और एमी जोंस क्रीज पर थीं। यहां से भारतीय गेंदबाजों ने पासा पलट दिया। स्नेह राणा ने 18वें ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और जोंस का विकेट भी ले लिया। आखिरी दो ओवर में इंग्लैंड को 27 गेंदों की जरूरत थी। पूजा वस्त्रकार ने 19वें ओवर में 13 दिए। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 14 और टाई के लिए 13 रन की जरूरत थी लेकिन 9 रन ही बन पाए।

पहले विकेट के लिए तूफानी साझेदारी
मंधाना और शेफाली ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 7.5 ओवर में 76 रन जोड़े। फ्रेया कैंप ने शेफाली का विकेट लिया। मंधाना को नताली स्किवर ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद भारतीय पारी कुछ धीमी हो गई।

भारत के 100 रन 13 ओवर में पूरे हुए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुईं। जेमाइमा भी शुरुआत में धीमी खेलीं लेकिन बाद में उन्होंने रफ्तार बढ़ाने में सफलता हासिल की। दीप्ति शर्मा ने 20 गेंद पर 22 रन बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
 28 April 2026
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
Advt.