कमजोर हो रहीं भारतीयों की आंखें

Updated on 20-10-2020 05:18 PM

नई दिल्ली भारत में 7.9 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनकी नजर कमजोर है। पिछले 30 साल में ऐसे लोगों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है जिनके नेत्रहीन होने का खतरा है। 1990 में देश में 4 करोड़ लोग ऐसे थे जिनकी नजर में हल्का और भाषी दोष (एमएसवीआई) था। यही नहीं, नजदीकी चीजों पर फोकस कर पाने की क्षमता भी 13 करोड़ से ज्यादा भारतीयों की आंखों में नहीं बची है।

दो अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं- विजन लॉस एक्सपर्ट ग्रुप (वीएलईजी) और इंटरनेशनल एजेंसी फॉर प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस (आईएपीबी) ने यह आंकड़े जारी किए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मामूली और गंभीर दृष्टि दोष की वजह है भारतीयों की बढ़ती जीवन प्रत्याशा। 1990 में जहां भारतीयों का औसत आयु-काल 59 साल था, वहीं 2019 में यह 70 साल हो गई है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश के 70% नेत्रहीन 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों में भी नेत्रहीनता की शिकायतें बढ़ी हैं। हर 6 में से एक डायबिटिक मरीज रेटिनोपैथी (बीमारी से डैमेज रेटिना) से जूझ रहा है। चीन (11.6 करोड़) के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा (7.7 करोड़) डायबिटीज के मरीज हैं।

भारत में 'नियर विजन लॉस' या प्रेसबायोपिया (पास की चीजों पर फोकस कर पाना) के मामले पिछले 30 साल में दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। 1990 में जहां 5.77 करोड़ लोगों को यह समस्या थी। वहीं, 2019 में 13.76 करोड़ भारतीय 'नियर विजन लॉस' के शिकार थे। दुनिया में नेत्रहीनों की सबसे ज्यादा आबादी भारत में हैं। देश में 92 लाख लोग देख नहीं सकते जबकि चीन में नेत्रहीनों की संख्या 89 लाख है। मॉडरेट और सीवियर विजन लॉस तब होता है जब विजुअल एक्युटी 6/18 या 3/60 से कम होती है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.