इंडियन ऑयल बाढ़ प्रभावित असम के क्षेत्रों में नावों से रसोई गैस की कर रही आपूर्ति

Updated on 05-07-2022 10:37 PM

गुवाहाटी पूर्वोत्तर राज्य में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) एलपीजी रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति के लिए नावों से सिलेंडर पहुंचा रही है। आईओसी ने रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह बड़ी पहल की है।


असम में हाल के दिनों में आई सबसे भीषण बाढ़ में छह अप्रैल से अब तक 34 जिलों में कम से कम 180 लोगों की मौत हो गई है और 89.13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आईओसी के कार्यकारी निदेशक जी रमेश ने यहां बताया कि मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे कई पड़ोसी राज्यों में भीषण भूस्खलन से चुनौती कई गुना बढ़ गई है।

उन्होंने कहा, ‘इंडियन ऑयल इस वक्त में बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ा और प्रभावित क्षेत्रों में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की। हमारे डीलरों और वितरक नेटवर्क ने कमर कस ली और फंसे हुए लोगों को भोजन और पानी भी उपलब्ध कराया।

उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडर वितरण व्यवस्था ने बहुत अच्छी तरह काम किया। रमेश ने कहा, ‘नावों के माध्यम से घर-घर एलपीजी की आपूर्ति जारी रही। नौकाओं ने डिलीवरी वैन की जगह ले ली।उन्होंने दावा किया कि सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की प्रतीक्षा अवधि इस समय केवल 1.88 दिन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.