आज कॉमनवेल्थ T-20 क्रिकेट के फाइनल में भारत Vs ऑस्ट्रेलिया

Updated on 07-08-2022 02:49 PM

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खुद से मजबूत मानी जा रही इंग्लैंड को हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स के विमेंस टी-20 क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार रात 9:30 बजे फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है।

पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हुआ है क्रिकेट
भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है। भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार विमेंस क्रिकेट को शामिल किया गया और भारतीय टीम ने पहले ही अटैम्प्ट में फाइनल में जगह बना ली है।


ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दे सकती है इंडियन विमेंस टीम
इंग्लैंड की ही तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी-20 में इंडियन विमेंस टीम का रिकॉर्ड बहुत बेहतर नहीं है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 T-20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें टीम इंडिया को सिर्फ 6 मैचों में जीत मिली है। 16 दफा ऑस्ट्रेलियाई टीम जीती है और 1 मैच में कोई परिणाम नहीं आ सका। हालांकि जिस शानदार तरीके से करीबी मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने इंग्लिश टीम को पस्त किया, उसे देखकर कहा जा सकता है कि भारत फाइनल में जीत का दावेदार है।

स्मृति मंधाना ने सेमीफाइनल में खेली धमाकेदार पारी
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। जेमाइमा रोड्रिगेज ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। कप्तान नैट शिवर ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.