एकतरफा मुकाबले में इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा

Updated on 29-09-2022 06:29 PM
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है. तिरुवनन्तपुरम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 106 का स्कोर बनाया था, जवाब में सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल की शानदार बैटिंग के दमपर भारत ने 20 बॉल शेष रहते हुए इस मैच में जीत हासिल कर ली. 3 मैच की टी-20 सीरीज़ में भारत 1-0 से आगे है.

स्कोरबोर्ड:
भारत: 106/8 (20 ओवर)
साउथ अफ्रीका: 110/2 (16.4 ओवर)

107 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहतर नहीं हुई थी, कप्तान रोहित शर्मा 0 के स्कोर पर आउट हुए. जबकि विराट कोहली सिर्फ 3 ही रन बना पाए. लेकिन इसके बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने मैच रही पलट दिया, दोनों ने मुश्किल पिच पर धमाकेदार बल्लेबाजी की.
 

सूर्यकुमार यादव ने 33 बॉल में 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के जड़े. दूसरी ओर केएल राहुल ने 56 मैच में 51 रनों की पारी खेली. राहुल ने 2 चौके और 4 छक्के जमाए. इस मैदान पर मुश्किल पिच थी, ऐसे में बल्लेबाजी इतनी आसान नहीं थी, फिर भी दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद 93 रनों की पार्टनरशिप की और भारत को जीत दिला दी.

साउथ अफ्रीका की पारी

टीम इंडिया के बॉलर्स ने इस मैच में ऐतिहासिक शुरुआत की. सिर्फ 9 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका की आधी टीम आउट हो चुकी थी. भारत के अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने शुरुआती 3 ओवर में ही अफ्रीका को झटके पर झटके दिए, जिसके बाद वह पूरी तरह से उबर नहीं पाई.

हालांकि, अंत में साउथ अफ्रीका के कुछ बल्लेबाजों लाज रखी और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. एडन मर्करम ने 25, वेन पार्नेल ने 24 और अंत में केशव महाराज ने 41 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका का स्कोर 106 रन पर पहुंच पाया.

 

भारत की ओर से इस मैच में अर्शदीप सिंह ने 3, दीपक चाहर ने 2, हर्षल पटेल को 2 और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला. रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में सिर्फ 8 ही रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.