IND vs AUS: मैच के बाद अवॉर्ड लेते ही विराट कोहली की अजीब हरकत हुई कैमरे में कैद-

Updated on 26-09-2022 06:25 PM

भारत ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सीरीज के निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली ने इस मैच में 48 गेंदों पर 63 रन बनाए और इस दौरान तीन चौके और चार छक्के भी ठोके। विराट को इस मैच के बाद एनेर्जेटिक प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड लेकर जब विराट वापस अपने साथी खिलाड़ियों के पास लौट रहे थे, तब उन्होंने एक ऐसी हरकत की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने यह मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 186 रन बनाए। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 30 रनों तक केएल राहुल और रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद विराट और सूर्यकुमार यादव ने स्कोर 134 रनों तक पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव 36 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। वहीं हार्दिक पांड्या ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 16 गेंद पर नॉटआउट 25 रन ठोके और विनिंग चौके के साथ टीम इंडिया को जीत दिलाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.