VNS की खबर का असर: पात्र महिला को मिली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति

Updated on 01-05-2025 01:50 PM

भटगांव । विजन न्यूज सर्विस की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। महिला एवं बाल विकास विभाग की भटगांव परियोजना अंतर्गत घोघरा ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति में हुई गड़बड़ी पर अब विभाग ने कार्रवाई करते हुए अपात्र नियुक्त संजना खूंटे को पद से हटा दिया है और पात्र महिला सोनिया टंडन को नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि इस मामले में विजन न्यूज सर्विस ने पहली बार गड़बड़ी को उजागर करते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर सामने आने के बाद विभागीय उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच कर अपात्र महिला की नियुक्ति को रद्द कर दिया।

आज 1 मई, गुरुवार को सोनिया टंडन ने भटगांव परियोजना कार्यालय में अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर विधिवत पदभार ग्रहण किया।

नियुक्ति मिलने के बाद सोनिया ने विजन न्यूज सर्विस का आभार जताते हुए कहा कि "अगर यह मुद्दा मीडिया में न उठता, तो शायद न्याय नहीं मिलता।"

इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जब मीडिया सही मुद्दों पर काम करता है, तो न सिर्फ जनता की आवाज बनता है, बल्कि प्रशासन को भी जवाबदेह बनाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.