6 साल तक नहीं आए दांत तो लोग मजाक उड़ाने लगे, संत ने कहा था- देश का हीरो बनेगा

Updated on 14-08-2022 05:29 PM

6 साल की उम्र में मुंह में दांत ही नहीं आए। घर वालों के साथ गांव वालों को भी यह अजूबा लग रहा था। गांव के लोग बच्चे को बउध बोलकर मजाक उड़ाने लगे, लेकिन एक संत ने कहा- यह बालक देश की राजनीति का हीरो होगा। हम बात कर रहे हैं, पटना से आंदोलन की अलख जगा दिल्ली की सरकार गिराने वाले जयप्रकाश नारायण (जेपी) की। हम जेपी की जन्म स्थली उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित जय प्रकाश नगर पहुंचे। जेपी के साथ रहे गांव के बुजुर्ग ने बताई लोकनायक के बचपन की कहानी...

पटना से लगभग 115 KM का सफर तय कर टीम जय प्रकाश नारायण के गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पहुंचे। उबड़-खाबड़ टूटी-फूटी सड़कों पर सन्नाटे के बीच स्कूली बच्चे दिखाई दिए। छुट्‌टी के बाद वह स्कूल से घर के लिए अपनी ही धुन में बढ़ते जा रहे थे। गाड़ी थोड़ी आगे बढ़ी तो गांव में कुछ लोग जमीन पर बैठकर ताश खेलते हुए नजर आए।

गाड़ी जय प्रकाश नगर सिताब दियारा में स्थित जय प्रकाश नारायण ट्रस्ट के गेट पर पहुंचती है। लोहे के गेट में अंदर से ताला बंद था और सफाई चल रही थी। गेट खुलता है और वहां हमारी मुलाकात गांव के ही 92 वर्ष के शिव नरेश से हुई। वह 18 साल की उम्र से जेपी के साथ जुड़े थे। शिव नरेश ने जेपी के जीवन की कई रोचक घटनाएं बताई।

एक संत ने कहा था बनेगा क्रांतिकारी

92 साल के शिव नरेश ने बताया कि जेपी के पिता सिताब दियारा के लाला टोला में रहते थे। जेपी के जन्म से पहले गांव में कालरा फैल गया, जिससे लोग गांव छोड़ भागने लगे। इस दौरान जेपी के माता-पिता भी उस जगह आ गए, जहां आज ट्रस्ट का भवन बनाया गया है। शिव नरेश ने उस जगह को दिखाया, जहां जेपी का जन्म हुआ था। वो बताते हैं कि जेपी को 6 साल तक दांत नहीं आया था। एक बार जेपी के माता-पिता उन्हें एक संत के पास ले गए। महात्मा ने उस समय ही बता दिया था कि जिसे दांत नहीं आने से बउध समझा जा रहा है, वह एक दिन पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। इसकी क्रांति चारों तरफ फैलेगी। संत की वाणी सच हुई। जेपी ने अपने आंदोलन से पूरे देश को लोहा मनवा दिया। स्वतंत्रता की लड़ाई के साथ लोगों को आंदोलन से अधिकार पाने का रास्ता दिखाया।

चंद्रशेखर ने जेपी को कराई थी जन्मभूमि की परिक्रमा

शिव नरेश का कहना है कि गांव में जेपी को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह लेकर आए थे। जय प्रकाश नरायण ने चंद्रशेखर से कहा था कि उनकी इच्छा है कि वह अपनी जन्म भूमि की परिक्रमा करें। इस पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने उन्हें हेलीकॉप्टर से पूरे गांव की परिक्रमा कराई थी। इसके बाद से वह गांव में नहीं आए।

शिव नरेश बताते हैं कि 1956 में जेपी ने उनकी नौकरी गांधी आश्रम में लगवा दी थी। शिव नरेश का कहना है कि जेपी काफी भावुक थे। वह क्रांतिकारी के साथ दिल के काफी कमजोर भी थे। जेपी और उनकी पत्नी प्रभावती के बीच अद्भुत प्रेम था। प्रभावती देवी सुबह 4 बजे उठ जाती थी, लेकिन घर में कोई आवाज नहीं होने देती थीं, ताकि जय प्रकाश नरायण की नींद न टूट जाए। सुबह 7 बजे नाश्ता का नियम था और प्रभावती देवी इस टाइम पर उनके टेबल पर नाश्ता लगा देती थीं। नाश्ता करने या फिर खाना खाने में जेपी को एक भी मिनट लेट होता था तो प्रभावती देवी बेचैन हो जाती थी। हर कोई जेपी और प्रभावती के प्रेम का उदाहरण देता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.