ICC ने T20 वर्ल्ड कप के लिए इस ओपनिंग जोड़ी को बताया नंबर 1

Updated on 10-10-2022 07:28 PM

ऑस्ट्रेलिया में अगले सप्ताह से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने सभी 16 टीमों के ओपनर्स को रैंकिंग दी है। हैरान करने वाली बात ये है कि भारत की रोहित शर्मा और केएल राहुल वाली खतरनाक जोड़ी को नंबर 2 पर रखा है, जबकि नंबर एक पर आईसीसी ने टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक जोड़ी के रूप में पाकिस्तान के ओपनर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को रखा है। 

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो भी भारत की ओपनिंग जोड़ी नंबर एक पर होनी चाहिए, क्योंकि पिछले पांच-पांच T20I मैचों की बात करें तो पाकिस्तान के ओपनर्स ने 392 रन बनाए हैं। वहीं, भारतीय ओपनर्स ने अपने पिछले 5-5 मैचों में 280 रन बनाए। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों का स्ट्राइकरेट 140-140 से ज्यादा का है, जबकि पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाजों का स्ट्राइकरेट 130 या इससे कम का है। 

आईसीसी ने नंबर तीन पर न्यूजीलैंड के डेवन कॉनवे और मार्टिन गप्टिल को रखा है, जबकि चार नंबर पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच और डेविड वार्नर को जगह दी है। नंबर पांच पर श्रीलंका के पथुम निसंका और कुसल मेंडिस हैं, जबकि नंबर 6 पर अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज और हजरतुल्लाह जजई हैं। आईसीसी ने सातवें नंबर की जोड़ी के रूप में इंग्लैंड के जोस बटलर और एलेक्स हेल्स को रैंक किया है। 

आंकड़ों में भले ही एलेक्स हेल्स और जोस बटलर थोड़े से पिछड़ रहे हों, लेकिन वे निश्चित रूप से टॉप 4 रैंक के ओपनर हैं। 8वें नंबर पर साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और तेम्बा बावुमा हैं, जबकि 9वें नंबर पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और एंडी बालबर्नी हैं। 10वें पर यूएई के मुहम्मद वसीम और चिराग सुरी हैं। 11वें पर वेस्टइंडीज (ब्रेंडन किंग और काइल मेयर्स), 12वें पर स्कॉटलैंड (जॉर्ज मुन्से और कैलम मैकलॉयड), 13वें पर जिम्बाब्वे (क्रेग इरवाइन और रेगिस चकाबा), 14वें पर नीदरलैंड्स (मैक्स ओदाउद और स्टीफन मीबर्ग), 15वें पर बांग्लादेश (मेहदी हसन मिराज और सब्बीर रहमान) और 16वें पर नामीबिया के ओपनर डिवान ला कॉक और माइकल वैन लिंगेन हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.