मैं खूबसूरत पैदा नहीं हुई थी, यूट्यूब पर मेकअप सीखकर खुद को किया ग्रूम

Updated on 06-09-2022 06:40 PM
जमाई राजा, एक हजारों में मेरी बहना जैसे कई टीवी शोज में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा Nia Sharma इन दिनों डांस रियिलटी शो Jhalak Dikhhla Jaa 10 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपने लुक्स से इंडस्ट्री की स्टाइलिश एक्ट्रेस के तौर पर जाने जानी वाली निया शर्मा ने हाल ही में अपने लुक्स को लेकर
एक खास बात शेयर की है।
  ‘मैं सुंदर पैदा नहीं हुई थी’
इंडस्ट्री में बहुत कम एक्ट्रेसिस होंगी जो अपनी सुंदरता को कम आंकती हों। लेकिन अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं निया शर्मा ने बेबाकी से इस बात को स्वीकार किया है कि वह सुंदर पैदा नहीं हुई थीं। ऐसा उनसे किसी ने नहीं कहा, ये उनका खुद का मानना है। एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में इस बारे में जिक्र करते हुए कहा कि वह सुंदर पैदा नहीं हुईं थी बल्कि उन्होंने खुद ग्रुम करने के लिए बहुत मेहनत की है। निया ने कहा, मेरी जिंदगी का सफर आसान नहीं रहा है। ये काफी मुश्किल और अलग रहा। अच्छा दिखना कितना जरूरी है जब इस सच्चाई से मेरा सामना हुआ तो मैंने खुद पर बहुत काम किया. मैं अपनी जिंदगी का हर दिन खुद पर ग्रूम करने में इंवेस्ट करती हूं। मैंने खुद को ग्रूम करने के लिए कड़ी मेहनत की है मैं खूबसूरत पैदा नहीं हुई थी।
  खुद को देखकर रोती थी मैं 
निया ने इंटरव्यू में इस बात का भी जिक्र किया कि उन्हें मेकअपन बिलकुल नहीं आता था। और जब भी उनका मेकअप खराब हो जाता तो वह बहुत रोती थीं। निया ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी की मदद लिए कैसे खुद को ग्रूम किया? निया ने कहा कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री की तो उनका मेकअप लोग कैसे भी कर देते थे और मुझे मेकअप आता नहीं था। जब मैं खुद को देखती थी तो ये सोचकर मैं बहुत रोती थी कि मैं ऐसे क्यों दिख रही हूं?

 पद मेकअप वीडियोज देखकर खुद को किया ग्रूम 
निया आगे बोलीं, लेकिन फिर मैंने खुद को ग्रूम करना शुरू कर दिया। मैंने यूट्यूब की मदद से मेकअप वीडियोज देखकर मेकअप सीखा। मैंने फिर इवेंट्स के लिए अपना मेकअप खुद करना शुरू किया, जब तक स्टाइलिस्ट और अलग-अलग टीम्स मेरे पास कोलैबोरेशन के लिए नहीं आई थीं. उसके बाद मुझे मेकअप के लिए कई स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट के कोलैबोरेशन के लिए ऑफर मिलने लगे। आज, मेरे पास ऐसे लोग मुझे  मैसेज  भेजतें हैं कि वे मेरा मेकअप करना चाहते हैं और मेरे लिए लुक तैयार करना चाहत हैं। जब मुझे इस तरह के ऑफर मिलते हैं तो मेरे दिल को खुशी से भर देते है। मैं बस लोगों को मेरा साथ देने  के लिए शुक्रियाअदा करना चाहती हूं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.