'मिस्ट्री स्पिनर' की हर चाल कैसे फेल की? डेविड मिलर ने दुनिया के सामने वरुण चक्रवर्ती को यूं कर दिया एक्सपोज!
Updated on
24-02-2026 01:57 PM
अहमदाबादः भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बेअसर साबित करने वाली साउथ अफ्रीका टीम की रणनीति के बारे में आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि इसके लिए बस शांत दिमाग, सीमित मूवमेंट और मजबूत इरादे की जरूरत थी। फॉर्म में चल रहे चक्रवर्ती भारत के 'ट्रंपकार्ड' माने जा रहे थे। लेकिन उन्होंने चार ओवरों में 47 रन दिए। मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की।डेविड मिलर ने अपने बयान में क्या कहा?
मिलर ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि यह पक्का करने के बारे में है कि अगर वह खराब गेंद डालते हैं तो हम उसे दूर खेल सकें। गेंद ज्यादा स्पिन भी नहीं हो रही थी तो यह सही रणनीति थी। एक बार फिर हमें लगा कि वरुण पर दबाव बनाना जरूरी है क्योंकि वह हर टीम के लिए खतरा साबित होते हैं।'अपनी पारी के बारे में मिलर ने कहा कि उन्होंने 'बेसिक्स' पर अमल किया। वहीं, इस जीत के बारे में उन्होंने कहा, 'भारत को हराया जा सकता है। भारतीय टीम बेहतरीन है लेकिन हम इस तरह के टूर्नामेंट में सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सरल चीजों पर ध्यान दें और लक्ष्य से भटकें नहीं।'