होंडा एक्टिवा 7G:जल्द लॉन्च होगा सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर का नया वर्जन

Updated on 11-08-2022 06:42 PM

होंडा जल्दी ही भारत में एक नया स्कूटर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने स्कूटर की पहली झलक दिखा दी है। नया टीजर आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपनी टॉप सेलिंग एक्टिवा का ही नया वर्जन यानी होंडा एक्टिवा 7G को बाजार में उतार सकती है।

ये कयास इस कारण भी लग रहे हैं कि होंडा मोटरसाइकिल ने एक्टिवा का आखिरी अपडेटेड वर्जन होंडा एक्टिवा 6G को 2 साल पहले लॉन्च किया था। कंपनी ने नए स्कूटर को ऐसे समय में टीज किया है, जब एक ही दिन पहले उसने अपनी नई बाइक CB300F को लॉन्च किया है।

सबसे ज्यादा बिकता है ये स्कूटर
होंडा एक्टिवा कई महीनों से लगातार देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बना हुआ है। मई में इसके 1.49 लाख और जून में 1.84 लाख स्कूटर बिके।

कंपनी ने पहला लुक किया टीज
कंपनी ने ट्विटर पर नए स्कूटर का पहला लुक अपलोड किया है। कंपनी ने अभी सिर्फ स्कूटर का फ्रंट फेस ही दिखाया है, लेकिन इतने लुक से ही एक्टिवा 7G का अंदाजा लग रहा है। हालांकि होंडा मोटरसाइकिल ने अभी तक अपनी ओर से नए मॉडल के नाम के बारे में कोई हिंट नहीं दिया है। उसने लुक जारी करते हुए कैप्शन में सिर्फ इतना लिखा है...'स्टाइल के साथ मानक को इस तरह ऊंचा करें, जैसा किसी ने नहीं किया हो।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.