
होंडा ने भारत में CB300F बाइक को लॉन्च कर दिया है। CB300F को दो वेरिएंट्स डिलक्स और डिलक्स प्रो में पेश किया गया है जिनकी कीमत 2.26 लाख रुपए से लेकर 2.29 लाख रुपए के बीच रखी गई है। इस बाइक को होंडा के बिग विंग चेन ऑफ डीलरशिप्स के जरिए बेचा जाएगा। इसमें दिए USB-C टाइप से फोन चार्ज भी कर पाएंगे।
2022 होंडा CB300F में LED हेडलैंप्स, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्युअल चैनल एबीएस, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।नई होंडा CB300F 2084 मिलीमीटर लंबी, 765 मिलीमीटर चौड़ी और 1075 मिलीमीटर ऊंची बाइक है जिसका व्हील बेस साइज 1390 मिलीमीटर है। इसमें 177 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरैंस दिया गया है और इसकी सीट हाइट 789 मिलीमीटर है।