
RBI ने हाल ही में रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया है। इसके बढ़ने से बैंकों ने होम लोन की ब्याज दर में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है। आज से HDFC बैंक से लोन लेना महंगा हो गया है। बैंक ने लोन की ब्याज दरों को 0.25% बढ़ा दिया है। बैंक की ऑफिशियल साइट के अनुसार अब आपको 30 लाख रुपए तक के लोन पर 7.70% सालाना ब्याज चुकाना होगा। यानी अब होम लोन महंगा हो गया है और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। इसके अलावा अन्य बैंक भी ब्याज दर बढ़ाने की तैयारी में हैं।
ब्याज दर बढ़ने से न केवल नए बल्कि पहले से चल रहे लोन भी महंगे हो जाएंगे। जिन लोगों ने पहले से कर्ज ले रखा है उनकी EMI भी बढ़ सकती है। EMI की रकम बढ़ने से कई लोगों के घर का बजट बिगड़ सकता है।