हॉलीवुड को बड़ा झटका! 'श‍िट्स क्रीक' फेम कैथरीन ओ'हारा का निधन, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Updated on 31-01-2026 01:08 PM
हॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर आई है। शुक्रवार को अमेरिकी एक्‍ट्रेस, कॉमेड‍ियन और स्‍क्रीनराइटर कैथरीन ओ'हारा का निधन हो गया है। वह 71 साल की थीं। अपने 50 साल से अध‍िक के करियर में उन्‍होंने दो प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड, एक गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड और दो स्‍क्रीन एक्‍टर्स गिल्‍ड अवॉर्ड जीते थे। साल 2017 में 'ऑर्डर ऑफ कनाडा' से सम्‍मानित कैथरीन को 'श‍िट्स क्रीक' में उनके किरदार के लिए सबसे अध‍िक पहचाना जाता है। बताया जाता है कि 30 जनवरी की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्‍हें गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

लॉस एंजिल्स के फायर डिपार्टमेंट की ओर जारी बयान के मुताबिक, इमरजेंसी अधिकारियों को 30 जनवरी की सुबह 4:48 बजे एक फोन कॉल आया। इसमें बताया गया कि कैथरीन ओ'हारा की तबीयत गंभीर है और वह लॉस एंजिल्स वाले घर में हैं। उन्हें 'गंभीर हालत' में अस्पताल ले जाया गया और उसी दिन बाद में उनकी मौत हो गई।

एक्‍ट्रेस ने किया था कार्डियक इन्वर्सस को लेकर खुलासा

क्रिएटिव आर्टिस्ट्स एजेंसी ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि एक्‍ट्रेस की मौत 'उम्र संबंधी छोटी बीमारी' के बाद हुई। हालांकि, बीमारी क्‍या थी, इसको लेकर कोई आध‍िकारिक जानकारी नहीं आई है। हालांकि, अपनी मौत से पहले, 'शिट्स क्रीक' की एक्ट्रेस ने कार्डियक इन्वर्सस, जिसे डेक्सट्रोकार्डिया विद साइटस इन्वर्सस भी कहा जाता है, के बारे में खुलासा किया था। यह एक तरह की दुर्लभ जन्मजात स्थिति है, जिसमें दिल और दूसरे अंदरूनी अंग शरीर के दूसरी तरफ होते हैं।

कैथरीन ओ'हारा की फैमिली

कैथरीन ओ'हारा के परिवार में उनके पति बो वेल्च, और उनके दो बेटे, मैथ्यू वेल्च (32) और ल्यूक वेल्च (28) हैं। बीते साल मार्च महीने में 'वैरायटी' के साथ एक इंटरव्यू में कैथरीन ओ'हारा ने बताया कि कैसे उनकी सेहत और परवरिश ने कॉमेडी में उनके नजरिए और करियर को आकार दिया। उन्होंने कहा था, 'इससे बेहतर सर्वाइवल इंस्टिंक्ट और कुछ नहीं है। एक कॉमेडियन के तौर पर मेरा काम 'रोशनी (उम्‍मीद) ढूंढना' है।

कैथरीन ओ'हारा का बचपन

कैथरीन ओ'हारा का जन्म 4 मार्च, 1954 को टोरंटो में हुआ था। उनका परिवार कैथोलिक आयरिश है। वह अपने माता-पिता के सात बच्चों में से छठी संतान थीं। म्यूजिशियन और एक्ट्रेस मैरी मार्गरेट ओ'हारा उनकी बड़ी बहन थीं। कैथरीन ने 1974 में बर्नहैमथॉर्प कॉलेजिएट इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन किया। कैथरीन ने एक इंटरव्‍यू में अपने सेंस ऑफ ह्यूमर का श्रेय परिवार को दिया था। उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता दोनों बहुत मजाकिया थे और सेंस ऑफ ह्यूमर की हमेशा तारीफ की जाती थी। हमारे घर डायनिंग टेबल पर हंसने और मजाकिया अंदाज को बहुत बढ़ावा दिया जाता था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.