हाईकोर्ट ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज की

Updated on 24-04-2026 04:46 PM
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य के बहुचर्चित धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने साफ कहा कि अभी इस कानून के लागू होने की अधिसूचना जारी नहीं हुई है, ऐसे में इसे चुनौती देना समय से पहले है।

यह फैसला चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सुनाया। याचिकाकर्ता अमरजीत पटेल ने अधिवक्ता ज्ञानेंद्र कुमार महिलांग के माध्यम से याचिका दायर कर विधेयक को संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21, 25 और 29 का उल्लंघन बताया था।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता विवेक शर्मा ने याचिका की ग्राह्यता पर ही सवाल उठाते हुए इसे खारिज करने की मांग की। कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए कहा कि जब तक अधिनियम लागू नहीं होता, तब तक इसकी संवैधानिक वैधता पर विचार नहीं किया जा सकता।

क्या है मामला

छत्तीसगढ़ विधानसभा ने 19 मार्च 2026 को धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित किया था। 6 अप्रैल को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद 10 अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई, हालांकि अभी इसके लागू होने की तिथि घोषित नहीं की गई है।

विधेयक के प्रमुख प्रावधान
नए कानून में बल, प्रलोभन, दबाव या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन को अपराध की श्रेणी में रखा गया है।

अवैध धर्मांतरण पर 7 से 10 साल तक की सजा और न्यूनतम 5 लाख रुपये जुर्माना
महिला, नाबालिग या एससी-एसटी वर्ग के मामलों में 10 से 20 साल तक की सजा
सामूहिक धर्मांतरण पर आजीवन कारावास तक का प्रावधान
सभी अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती होंगे

इसके अलावा, स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति को पहले जिला प्रशासन को सूचना देना अनिवार्य होगा।

दूसरी याचिका भी लंबित
मसीही समाज के प्रतिनिधि क्रिस्टोफर पॉल ने भी इसी विधेयक के खिलाफ हाई कोर्ट में अलग याचिका दायर की है। इसमें कानून के प्रावधानों को कठोर और अस्पष्ट बताते हुए दुरुपयोग की आशंका जताई गई है।

सरकार का पक्ष
राज्य सरकार का कहना है कि यह कानून धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए नहीं, बल्कि अवैध और जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए लाया गया है।

फिलहाल हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद विधेयक को लेकर कानूनी बहस जारी रहने की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
 25 April 2026
राजनांदगांव। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए सुजल ग्राम संवाद के…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के नागरिकों एवं राशनकार्डधारियों की सुविधा को दृष्टिगत सभी पात्र हितग्राहियों को माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 का तीन माह…
 25 April 2026
दुर्ग। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के उद्देश्य से हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनसीसी एवं होमगॉर्ड जवानों को सिविल डिफेंस, एयर रेडियो/ब्लैकआउट एक…
 25 April 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में आज वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले दसवीं-बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपयें का चेक प्रदान कर सम्मानित…
 25 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर के गैंदसिंह भवन मे शिविर…
 25 April 2026
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के तहत जिले में खनिज माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज जांच दल ने आज ग्राम कछार,…
 25 April 2026
कोरबा। कभी टपकती छत के नीचे बीतती रातें, हर बारिश के साथ बढ़ती चिंता, और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर पल का डर३ ऐसे ही अनगिनत संघर्षों के बीच एक…
 25 April 2026
कोरबा । कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा का औचक निरीक्षण कर संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं लैब-सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण…
Advt.