कोविड-19 संक्रमितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी 24 घंटे कॉल कर ली जा सकेगी सेवा निगरानी की मियाद अब 17 दिन से घटाकर 10 दिन

Updated on 26-09-2020 08:34 PM

बिलासपुर बिलासपुर में होम आइसोलेशन पर रह रहे कोविड-19 पेशेंट की 24 घंटे सातो दिन हेल्प के लिए कॉल सेंटर का नया नंबर जारी किया गया है। बिलासपुर में सरकंडा नूतन चौक स्थित शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे पहले महाविद्यालय के सहायक नोडल अधिकारी डॉ समीर तिवारी का निजी नंबर ही इस उद्देश्य से जारी किया गया था, लेकिन इससे एक साथ सभी संपर्क करने में असुविधा महसूस कर रहे थे ।जिसके बाद नया हेल्पलाइन नंबर 7477052129 जारी किया गया है। जिस पर बिलासपुर शहर के कोविड-19 पेशेंट 24 घंटे सातों दिन संपर्क कर सकते हैं। जो होम आइसोलेशन पर हैं ,जिन्हें दवा या अन्य सलाह की आवश्यकता है, वे इस नंबर पर फोन कर उचित जानकारी हासिल कर सकते हैं

डॉ समीर तिवारी ने कहा कि इस नंबर के जारी हो जाने से कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी होम आइसोलेशन पर मौजूद कोविड-19 पेशेंट की बेहतर मदद कर पाएंगे और मरीज भी किसी भी वक्त फोन कर अपनी समस्या बताकर सलाह मांग सकेंगे। इसके लिए पुराने नंबर के स्थान पर 7477052129 नंबर जारी किया गया है। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी किसी भी कॉल पर अपनी टीम को सूचित करेंगे। यहां होम आइसोलेटेड मरीज के लिए 2 टीम निर्धारित है ,जिनके द्वारा मरीज को घर पर दवा पहुंचाई जाती है और आवश्यकता पडऩे पर उन्हें अस्पताल भी ले जाया जाता है पहले टीम को 17 दिन की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब इसे संशोधित करते हुए टीम की निगरानी में मरीज 10 दिनों तक रहेगा ,जिसके बाद अगले 7 दिनों तक उसे स्वयं अपनी जिम्मेदारी घर पर आइसोलेशन पर रहना होगा।


 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.