श्रवण यंत्र बना नई जिंदगी की सौगात, फिर सुनाई देने लगी अपनों की आवाज

Updated on 23-07-2026 12:20 PM

कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक हितैषी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत ग्राम चौराभाठा, दोंगामा, नोनबिर्रा निवासी 68 वर्षीय श्रीमती परस बाई, पति स्वर्गीय बूंद राम को समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण यंत्र (कान की मशीन) प्रदान किया गया, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है।

श्रीमती परस बाई लंबे समय से सुनने में कठिनाई का सामना कर रही थीं। कानों से ठीक से सुनाई नहीं देने के कारण उन्हें परिवार के सदस्यों की बातें समझने, लोगों से संवाद करने और दैनिक कार्यों में काफी परेशानी होती थी। उन्होंने समाज कल्याण विभाग से श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने का आवेदन किया था। आवेदन पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निःशुल्क श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया।

श्रवण यंत्र लगाते ही श्रीमती परस बाई ने अपने परिवार की आवाजें स्पष्ट रूप से सुनीं। वर्षों बाद अपनों की आवाज सुनकर उनकी आंखें खुशी से चमक उठीं और चेहरे पर मुस्कान लौट आई। अब वे आत्मविश्वास के साथ लोगों से बातचीत कर रही हैं, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं तथा पहले की अपेक्षा अधिक सहज और खुशहाल जीवन जी रही हैं।

भावुक होकर श्रीमती परस बाई ने कहा, “यह कान की मशीन मेरे लिए नई जिंदगी का उपहार है। अब मैं अपने परिवार और आसपास की दुनिया की आवाजें फिर से सुन पा रही हूँ। इसके लिए मैं जिला प्रशासन, कलेक्टर  कुणाल दुदावत तथा समाज कल्याण विभाग की हृदय से आभारी हूँ।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.