हरमनप्रीत कौर का मैच हारने के बाद बड़ा बयान

Updated on 11-09-2022 05:58 PM

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 गंवाने के बाद बड़ा बयान दिया है। हरमनप्रीत कौर का कहना है कि वह इस मैच में जबरदस्ती खेले क्योंकि परिस्थितियां पूरी तरह से शत प्रतिशत ठीक नहीं थीं। बता दें, मैच शुरू होने से पहले जोरदार बारिश ने मैदान गीला कर दिया था जिसके बाद टॉस में भी देरी हुई। जब टॉस हुआ तो सिक्का इंग्लैंड के पक्ष में गिरा और मेजबानों ने भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। आउट फील्ड गीली होने के साथ पिच पर भी गेंद फंस कर आ रही थी जिस वजह से बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलने में दिक्कत हो रही थी।

मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा 'हमने उतने रन नहीं बनाए जितना हम उम्मीद कर रहे थे। मुझे लगा कि हम आज जबरदस्ती खेले क्योंकि परिस्थितियां पूरी तरह से शत प्रतिशत ठीक नहीं थीं और खिलाड़ियों के चोटिल होने का ख़तरा था। हालांकि मैं ख़ुश हूं कि लड़कियों ने अपनी तरफ़ से पूरा प्रयास किया। आप एक टीम नेतृत्व के रूप में अपने साथियों से यही चाहते हैं।'

उन्होंने आगे कहा 'मुझे पता है कि खेलने के लिए परिस्थितियां 100 प्रतिशत ठीक नहीं थीं लेकिन फिर भी हमने अपना पूरा प्रयास किया। मैदान गीला था और हमारी एक खिलाड़ी घायल भी हुई। वह हमारी प्रमुख गेंदबाज़ थी और उसकी कमी हमें खली। अंत में हम एक गेंदबाज़ कम साबित हुए।' बात मुकाबले की करें तो इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए पहले टी20 में भारत को 9 विकेट से रौंदकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही फीकी नजर आई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 133 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया के लिए टॉप स्कोरर दीप्ति शर्मा रहीं जिन्होंने 7वें नंबर पर आकर 29 रनों की नाबाद पारी खेली। इस आसान से स्कोर को इंग्लैंड ने 7 ओवर शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। सीरीज का अगला मुकाबला डर्बी के काउंटी ग्राउंड में 13 सितंबर को खेला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.