हैप्पी बर्थडे सैफ अली खान:सही शॉट न देने की वजह से डायरेक्टर ने फिल्म से निकाल दिया था

Updated on 16-08-2022 06:35 PM

बॉलीवुड में छोटे नवाब के नाम से मशहूर एक्टर सैफ अली खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। रेस, ओमकारा, हम तुम और लव आजकल जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले सैफ अली खान फिल्मों के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको सैफ अली खान से जुड़ी कुछ खास बातों से परिचय कराते हैं।

नवाबों के खानदान से है संबंध

सैफ अली खान के दादा इफ्तिकार अली खान पटौदी हरियाणा के पटौदी रियासत के नवाब थे। इस वजह से उन्हें पटौदी रियासत का छोटा नवाब कहा जाता है। सैफ अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान उर्फ टाइगर पटौदी के बेटे हैं जबकि उनकी मां शर्मिला टैगोर हिन्दी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रही हैं। सैफ अली खान ने अपनी स्कूलिंग से लेकर यूनिवर्सिटी तक की पढ़ाई इंग्लैंड से की है।

12 साल बड़ी एक्ट्रेस से की थी गुपचुप शादी

सैफ अली खान ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही खुद से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह को दिल दे दिया और उनसे शादी कर ली। सैफ के परिजन इस शादी के खिलाफ थे जिसकी वजह से इन दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई। बाद में दोनों ने सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के रूप में दो बच्चों को जन्म दिया। पर बाद में 2004 में दोंनो ने तलाक ले लिया था।

डायरेक्टर ने सही शॉट न देने की वजह से डेब्यू फिल्म से निकला

सैफ को फिल्म 'बेखुदी' से निकाल दिया गया था। डायरेक्टर राहुल रवैल जो कि अपने परफेक्शन के लिए जाने जाते थे उन्होंने सैफ को फिल्म से इसलिए निकाल दिया क्योंकि उन्होंने फिल्म का पहला ही शॉट गलत दे दिया था। बाद में इस फिल्म के लिए सैफ की जगह पर एक्टर कमल सदाना को कास्ट किया गया।

'दिल चाहता है' के लिए नहीं थे डायरेक्टर की पहली पसंद

फिल्म 'दिल चाहता है' सैफ अली खान के करियर के लिए टर्निंग पाइंट साबित हुई। इस फिल्म में सैफ के किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए डायरेक्टर फरहान अख्तर की पहली पसंद सैफ नहीं बल्कि ऋतिक रोशन थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.