450 साल पुराने इस किले में हंसिका लेंगी सात फेरे

Updated on 17-10-2022 06:37 PM
इंडस्ट्री में करीब एक दशक से काम कर रहीं खूबसूरत एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की शादी की खबरें चर्चाओं में हैं। खबरों के मुताबिक, हंसिका मोटवानी इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हंसिका की शादी के लिए खास वेन्यू बुक किया गया है और ये बॉलीवुड की अगली ग्रैंड वेडिंग हो सकती है। 
इस किले में सात फेरे लेंगी हंसिका 
कोई मिल गया फिल्म से पॉपुलर हुईं हंसिका शादी करने जा रही हैं इस बात की जानकारी  एक रिपोर्ट में दी गई। खबर के मुताबिक, हंसिका राजस्थान में स्थित 450 पुराने मशहूर फॉर्ट एंड पैलेस में शादी रचाएंगी। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, शादी के लिए इस फोर्ट को बुक कर लिया गया है। बता दें इस बारे में फिलहाल हंसिका की ओर से कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। चर्चा है कि हंसिका की ये वेडिंग काफी रॉयल होने वाली है। राजस्थान के जयपुर में स्थित इस पैलेस का नाम मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस है। ये जयपुर के लग्जरी वेन्यू में से एक है। 

कब करेंगी शादी और कौन है दूल्हा ?
हंसिका की शादी की खबर से उनके फैंस काफी एक्साइटिड हैं। हर कोई उनकी वेडिंग डेट और दूल्हे के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। चर्चाएं हैं कि दिसंबर महीने में हंसिका शादी रचा सकती हैं। उनकी वेडिंग डेट का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलाव उनके दूल्हे को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। कुछ रिपोट्र्स में कहा जा रहा है हंसिका का दूल्हा किसी पॉलिटिशियन का बेटा है और बिजनेसमैन है। 

हंसिका की अपकमिंग फिल्म 
फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली हंसिका अभी भी इंडस्ट्री में पूरी तरह से एक्टिव हैं। हंसिका ने अपनी पहचान बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ एक्ट्रेस के तौर पर बनाई है। साउथ में कई हिट फिल्में दे चुकीं हंसिका की अगली फिल्म भी रिलीज होने वाली है। वह तमिल फिल्म राउडी बेबी में अहम किरदार में नजर आएंगी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.