गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 16.56 फीसदी घटा

Updated on 04-08-2022 08:56 PM

दैनिक उपयोग का समान बनाने वाली कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। कंपनी को चालू वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफा 16.56 फीसदी घटकर 345.12 करोड़ रुपये रह गया।

जीसीपीएल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि जून तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ (मुनाफा) 16.56 फीसदी घटकर 345.12 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 413.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

गोदरेज समूह की कंपनी जीसीपीएल ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 की जून तिमाही में आय 8.08 फीसदी बढ़कर 3,094.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी की आय 2,862.83 करोड़ रुपये रही थी। इसी तरह कंपनी का कुल खर्च भी आलोच्य तिमाही के दौरान 13.64 फीसदी बढ़कर 2,696.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,372.65 करोड़ रुपये रहा था।

उल्लेखनीय है कि जीसीपीएल मुंबई स्थित एक भारतीय उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी है। जीसीपीएल के उत्पादों में मुख्य तौर पर साबुन, बालों को रंगने वाले पदार्थ, प्रसाधन सामग्री और तरल डिटर्जेंट शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
 28 April 2026
नई दिल्ली: चांदी की कीमत में पिछले साल 170% तेजी आई थी और जनवरी में भी यह 74% उछली थी। लेकिन हाल में इसकी कीमत में काफी गिरावट आई है और…
 28 April 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, रिपल, बाइनेंस, सोलाना और में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर पाई नेटवर्क कॉइन पर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को दो महीने पूरे हो गए हैं। इस बीच भारत समेत दुनिया के कई देश ऊर्जा संकट से गुजरे हैं। इस संकट के दौरान भारत को रूसी…
 27 April 2026
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना…
 27 April 2026
नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
Advt.